पंचायत उपचुनाव के मतदान के दिन दुकानों व वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में सवेतन अवकाश घोषित

By Sahab Ram
On: May 2, 2026 12:51 PM
Follow Us:

फरीदाबाद, 01 मई

उपायुक्त एवं जिला चुनाव अधिकारी (पं०) आयुष सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार के श्रम विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार दिनांक 10 मई 2026 (रविवार) को प्रदेश के विभिन्न जिलों में ग्राम पंचायतों के पंचों व सरपंचों के आम चुनाव तथा रिक्त पदों को भरने हेतु उपचुनाव आयोजित किए जाएंगे। लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुदृढ़ एवं अधिक सहभागितापूर्ण बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए तथा प्रत्येक पात्र मतदाता को अपने मताधिकार का स्वतंत्र एवं निर्बाध रूप से प्रयोग करने का अवसर प्रदान करने हेतु हरियाणा दुकानदार एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठान अधिनियम, 1958 की धारा 28 के अंतर्गत राज्य सरकार ने 10 मई 2026 को प्रदेश के सभी दुकानों एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों जोकि जिला में हो रहे उपचुनावों में मतदान करने के लिए पात्र मतदाता हैं, के लिए सवेतन अवकाश (Paid Holiday) घोषित किया है।

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि यह अवकाश केवल उन कर्मचारियों/कामगारों पर लागू होगा जो संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में पंजीकृत मतदाता हैं, ताकि वे अपने मतदान केंद्र पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी कर्मचारी के वेतन में इस अवकाश के कारण कोई कटौती नहीं की जाएगी।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

डीसी आयुष सिन्हा ने जिले के सभी नियोक्ताओं, दुकानदारों, औद्योगिक इकाइयों एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के संचालकों से अपील करते हुए कहा कि वे राज्य सरकार के निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित करें तथा अपने यहां कार्यरत पात्र कर्मचारियों को मतदान के लिए आवश्यक सुविधा एवं अवकाश प्रदान करें। आदेशों की अवहेलना करने पर संबंधित प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

उपायुक्त ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी संबंधित विभागों द्वारा समन्वय स्थापित कर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने नागरिकों से भी आग्रह किया कि वे चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

डीसी ने सभी मतदाताओं से आह्वान किया कि वे लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए बिना किसी भय, दबाव या प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करें और मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में योगदान दें।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment