जिला के गांवों में स्वामित्व कार्ड के तहत दिया जा रहा है ग्रामीणों को मालिकाना हक

By Sahab Ram
On: April 18, 2022 1:21 PM
Follow Us:

डीसी यशेन्द्र सिंह ने स्वामित्व योजना से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिला के सभी स्वामित्व कार्ड संपत्ति के संबंधित मालिक को दस्तावेज जल्द से जल्द उपलब्ध करवाएं। स्वामित्व योजना के तहत लोगों को उनकी संपत्ति का मालिकाना हक प्रदान किया जा रहा है जिसमें प्रशासन अपनी सक्रिय भूमिका अदा कर रहा है।
 

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

डीसी ने कहा कि स्वामित्व योजना सरकार की प्राथमिकता है और सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सरकार की मंशा के अनुसार ही काम करना है। सरकार के निर्देशों के अनुसार आगामी 24 अप्रैल तक जिला को लाल डोरा मुक्त करते हुए सभी लाभार्थियों को स्वामित्व कार्ड वितरित करने हैं। ऐसे में सभी बीडीपीओ सुनिश्चित करें कि जिला के ग्रामीण क्षेत्र के भू-मालिकों को स्वामित्व कार्ड मिल जाएं।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

उन्होंने कहा कि सभी औपचारिक्ताएं पूरी करते हुए आगामी 24 अप्रैल तक जिला रेवाड़ी को लाल डोरा मुक्त करना है। स्वामित्व योजना के तहत जिला में चिन्हित 294 गांवों में प्रापर्टी आईडी वितरण के काम में तेजी लाकर प्राथमिकता के आधार पर कार्य करें।

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment