जिला की मंडियों में नौ लाख 11 हजार मीट्रिक टन से अधिक गेहूं की हुई खरीद

By Sahab Ram
On: April 28, 2026 5:34 PM
Follow Us:

सिरसा, 28 अप्रैल।
जिला की विभिन्न मंडियों में खरीद एजेंसियों द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद प्रक्रिया जारी है। गत दिवस तक जिला के एक लाख तीन हजार 422 किसानों की नौ लाख 11 हजार 516 मीट्रिक टन (एमटी) गेहूं की खरीद की जा चुकी है जिसमें खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 63830 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा छह लाख 85 हजार 956 मीट्रिक टन तथा एचएसडब्ल्यूसी एक लाख 61 हजार 730 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है।

श्री सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के मैनेजर अनिल मिस्त्री को भेंट किया मुख्यमंत्री नायब सिंह द्वारा भेजा गया स्मृति चिह्न


जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक हरवीर सिंह ने बताया कि अबूबशहर मंडी में 24007 मीट्रिक टन, बड़ागुढा मंडी में 19,994 मीट्रिक टन, डबवाली मंडी में 49388 मीट्रिक टन, डिंग मंडी में 23842 मीट्रिक टन, ऐलनाबाद मंडी में 54064 मीट्रिक टन, गंगा मंडी में 18162 मीट्रिक टन, जीवन नगर मंडी में 30900 मीट्रिक टन, कालांवाली मंडी में 75153 मीट्रिक टन, नाथूसरी चोपटा मंडी में 24634 मीट्रिक टन, औढां मंडी में 20527 मीट्रिक टन, रानियां मंडी में 48062 मीट्रिक टन, सिरसा मंडी में 67132 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद दर्ज की गई, साथ ही जिला की अन्य मंडियों में भी गेहूं की आवक जारी है।

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों व जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए शाइन कार्यक्रम

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment