आयुष विभाग हरियाणा योग आयोग के तत्वाधान में योग महोत्सव 2022 के तहत दो दिवसीय विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ योग मनीषी स्वामी सुधानंद लालपुर के द्वारा बाल भवन रेवाड़ी में किया गया। उन्होंने मां सरस्वती व भगवान धन्वंतरी के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जिसमें हरियाणा योग आयोग के जिला संयोजक व नव सृष्टि योग एव शोध संस्थान के संस्थापक युद्धवीर, आयुष विभाग से जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ सुमन कुमार काजल के निर्देशन में नियुक्त नोडल अधिकारी योगाचार्य राकेश छिल्लर व डॉ राहुल बत्रा, आर्ट ऑफ लिविंग के जिला संयोजक ब्रह्म प्रकाश भारद्वाज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में आगामी योग दिवस 2022 के लिए 100 दिन काउंटडाउन की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में दो दिवसीय इस विचार गोष्ठी में अष्टांग योग, योगासन खेल भविष्य एवम चुनौतियां व भगवत गीता पर रखा गया। जिसमे स्वामी सुधानंद ने सभी उपस्थित बच्चों और साधकों को संबोधित करते हुए कहा की योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भारत सरकार ने विश्व योग दिवस को मनाया गया जिससे योग को विश्व स्तर पर अपनाया गया। स्वामी रामदेव महाराज के निर्देशन में योग घर घर तक पहुंच रहा है तथा हम सब योग से जुडक़र आत्म परिवर्तन से राष्ट्र परिवर्तन की ओर आगे बढ़ सकते है।
युद्धवीर ने कहा की हरियाणा योग आयोग के माननीय चेयरमैन डॉ जयदीप आर्य जी के नेतृत्व में पूरे हरियाणा में योग का कार्य बड़ी तेजी से आगे बढ़ रहा है। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़ी धूमधाम से मनाना है तथा हर गांव तक योग को पहुंचाने का कार्य करना है। आर्ट ऑफ लिविंग के ब्रह्मप्रकाश भारद्वाज, डॉ रामअवतार ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर राजकीय सामान्य अस्पताल से दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर चेष्टा व उनकी टीम ने भी अपने विचार रखे। बाल भवन के सचिव वीरेंद्र यादव उनकी तिमनके द्वारा आये हुए बच्चो को हैंड सेनेटाइजर, साबुन व मास्क वितरित किये गए। इस अवसर पर 75 करोड़ सूर्य नमस्कार, कोरोना के दौरान अच्छा कार्य करने वाले तथा योगासन खेल में उत्कर्ष कार्य करने वाले योग्सधको को सम्मानित किया गया।
पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी दयाराम आर्य ने सभी का धन्यवाद करते हुए शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन किया। इस अवसर पर योग विशेषज्ञ डॉक्टर राजकुमार, महिला पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी कांता व सरोज, पतंजलि योग समिति के तहसील प्रभारी रामनिवास आर्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग से बॉक्सिंग कोच मनोज उपस्थित रहे मुख्य रूप से उपस्थित रहे।





