केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर रोजगार मेला एवं जागरूकता अभियान का आयोजन

By Sahab Ram
On: June 19, 2026 6:47 PM
Follow Us:

फरीदाबाद, 19 जून।
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों/अभियानों का आयोजन जिले भर में किया जा रहा है। इस कड़ी में मंडल रोजगार कार्यालय, फरीदाबाद द्वारा उपमंडल रोजगार कार्यालय, बल्लभगढ़ के प्रांगण में आज एक रोजगार मेले/जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद चेयरमैन विजय सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

जिला परिषद चेयरमैन विजय सिंह ने बताया कि आज आयोजित रोजगार मेले/जागरूकता अभियान में शाही एक्सपोर्ट्स, स्टड्स एक्सेसरीज लिमिटेड, वी5 ग्लोबल, हिंदुस्तान सीरिंग्स, विक्टोरा इंडस्ट्रीज, आर.बी परफेक्ट मार्ट फाउंडेशन, बालाजी मैनपावर व पॉली मेडिक्योर जैसे निजी नियोजको द्वारा भाग लिया गया। रोजगार मेले में 200 से अधिक बेरोजगार प्रार्थियों द्वारा भाग लिया गया। जिन्होंने उपरोक्त नामित नियोजको की लगभग 125 रिक्तियों के लिए आज साक्षात्कार दिया। जिसमे मौके पर ही 109 प्रार्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया ।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

एटीडीसी फरीदाबाद प्रिंसिपल नीतू कपूर, एलडीएम व रेस्टी इंचार्ज पीयूष गोयल व कुमारी स्नेहा अदलखा, वाईपी एमसीसी बड़खल द्वारा वह उपस्थित युवाओं को मार्गदर्शित किया गया। निशुल्क प्रशिक्षण संस्थानों में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए युवाओं को अपने कैरियर को कौशल परक बनाने के बारे में जानकारी व प्रोत्साहन दिया गया। कार्यक्रम में सहायक रोजगार अधिकारी डॉ नेहा सिंह द्वारा युवाओं को प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार (PMVBRY) व प्रधानमंत्री इंटर्नशिप (PMIS) योजना तथा रोजगार विभाग की विभिन्न स्कीमों जिनमे सक्षम युवा उल्लेखनीय हैं, के बारे में जानकारी दी गई।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment