रेवाड़ी शहर में पैड पार्किंग शुरू करने का विरोध, जाने क्यों विरोध कर रहे है दुकानदार

By Sahab Ram
On: January 20, 2022 1:16 PM
Follow Us:

रेवाड़ी शहर में पैड पार्किंग शुरू करने का विरोध, जाने क्यों विरोध कर रहे है दुकानदार

रेवाड़ी शहर में पैड पार्किंग शुरू करने के विरोध में आज ब्रास मार्किट के दुकानदारों ने मार्किट का मैन गेट बंद करके विरोध प्रदर्शन किया और दूसरी और सेक्टर 5 मार्किट के व्यापारियों ने भी पैड पार्किंग को गैर क़ानूनी बताते हुए विरोध दर्ज कराया. दुकानदारों ने कहा कि सफाई , कानून व्यवस्था, सड़क , बिजली और पानी निकासी की समस्या से दूकानदार परेशान है. प्रशासन इन बातों को अनदेखा करके वसूली करना चाहा रहा है जो बिलकुल बर्दास्त नहीं की जायेगी.

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

 

आपको बता दें कि दो दिन पहले ही शहर के छह स्थान चिन्हित करके नगर परिषद् ने वर्क आर्डर जारी किये है. जिस कांट्रेक्टर को कांटेक्ट मिला है. उसने पैड पार्किंग के लिए जैसे काम शुरू किया तो दुकानदारों ने उनका विरोध किया. शहर की ब्रास मार्किट , सेक्टर 5 मार्किट, पुराना कोर्ट रोड़, झज्जर चौक के पास मीट मार्किट और राव तुलराम पार्क के सामने जगह पार्किंग के लिए चिन्हित की गई है. ब्रास मार्किट के दुकानदारों ने पैड पार्किंग करने के विरोध में मार्किट का गेट बंद करके रोष व्यक्त किया.

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

सेक्टर 5 मार्किट के दुकानदारों ने कहा कि यहाँ के क्या हालात है वो किसी से छुपे नहीं है. जिसकी शिकायत वो लम्बे समय से जिला प्रशासन को कर रहे है. लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है. नगर परिषद् से समस्या के समाधान की जब उन्होंने मांग की तो उन्होंने कहा था कि ये जमीन एचएसवीपी की है. लेकिन अब नगर परिषद् यहाँ पार्किंग कैसे शुरू करा सकती है. दुकानदारों ने कहा कि हुडा यानी एचएसवीपी के कानून के हिसाब से पैड पार्किंग दुकानदारों या ग्राहकों किसी से वसूल नहीं की जा सकती है.

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment