18 वर्ष पूरे कर चुके युवाओं के लिए मौका, घर-घर सत्यापन के दौरान बनेंगे नए वोट

By Sahab Ram
On: June 9, 2026 1:01 PM
Follow Us:

सिरसा, 09 जून।
निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (विधानसभा क्षेत्र संख्या 45) एवं एसडीएम राजेंद्र कुमार ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र सिरसा में मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए व्यापक स्तर पर घर-घर सत्यापन कार्य किया जा रहा है। वे बुधवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सिरसा विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,34,130 मतदाता हैं, जिनमें से अब तक 1,39,193 मतदाताओं की मैपिंग पूरी की जा चुकी है, जबकि 94,937 मतदाताओं का सत्यापन कार्य जारी है।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल


उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में कुल 216 बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) तथा 23 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। क्षेत्र में 216 मतदान केंद्र तथा 86 मतदान केंद्र लोकेशन (पीएसएल) हैं, जिनमें 141 शहरी और 75 ग्रामीण मतदान केंद्र शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म भरवाएंगे। इस चरण में मतदाताओं से किसी प्रकार का दस्तावेज नहीं लिया जाएगा। सत्यापन के दौरान परिवार का कोई भी जिम्मेदार सदस्य परिवार के अन्य सदस्यों की जानकारी उपलब्ध करा सकता है। उन्होंने बताया कि इस बार आयोग द्वारा संशोधित एन्यूमरेशन फॉर्म लागू किया गया है, जिसमें क्यूआर कोड तथा मतदाता की वर्तमान फोटो शामिल करने का प्रावधान है। जिन मतदाताओं का पुराना फोटो धुंधला है या विवरण में त्रुटि है, वे इस प्रक्रिया के माध्यम से अपना रिकॉर्ड अपडेट करा सकेंगे। उन्होंने बताया कि एक जुलाई 2026 की तिथि तक 18 वर्ष की आयु पार कर चुके युवाओं के भी वोट बनाए जाएंगे और बीएलओ घर-घर सत्यापन के दौरान फार्म 6 साथ रखेगा ताकि नए मतदाता बनने के इच्छुक नागरिकों को फार्म उपलब्ध करवाया जा सके। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे बीएलओ को परिवार के सदस्यों की सही जानकारी उपलब्ध करवाए।
एसडीएम ने बताया कि ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 21 जुलाई 2026 को होगा, जबकि दावे एवं आपत्तियां 21 जुलाई से 20 अगस्त 2026 तक स्वीकार की जाएंगी। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 सितंबर 2026 को किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि बीएलओ के घर आने पर सही जानकारी उपलब्ध कराएं तथा किसी भी शंका या सहायता के लिए सीधे बीएलओ, निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय से संपर्क करें।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment