ऑनलाइन जमाबंदियों व लंबित इंतकालों को 15 दिन के अंदर करें पूरा

By Sahab Ram
On: October 12, 2021 12:20 PM
Follow Us:

ऑनलाइन जमाबंदियों व लंबित इंतकालों को 15 दिन के अंदर करें पूरा

उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने मंगलवार को अपने कार्यालय में राजस्व विभाग के अधिकारियों की मासिक बैठक ली और राजस्व विभाग से जुड़े हुए विभिन्न कार्यों के बारे में विस्तार से समीक्षा की।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

उपायुक्त अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ऑनलाइन जमाबंदियों का लंबित कार्य 15 दिन के अंदर-अंदर अवश्य पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बकाया इंतकालों की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में इस समय 1664 इंतकाल लंबित हैं, जिसे आपसी तालमेल से 15 दिन के अंदर पूरा करवाएं। उन्होंने कहा कि एक नवंबर से जिले में कोई भी मुटेशन लंबित नहीं रहनी चाहिए।

डीसी ने ई गिरदावरी की समीक्षा करते हुए कहा कि गिरदावरी का कार्य बिना किसी दबाव के जल्द से जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि उनके स्वयं के द्वारा या संबंधित एसडीएम द्वारा निरीक्षण के दौरान कोई गलती या अनियमितता पाई गई तो संबंधित पटवारी इसके लिए जिम्मेवार होगा। इसके लिए पटवारी को चार्जशीट भी किया जा सकता है।
उपायुक्त ने मुसावी सर्वे, 47-ए से संबंधित केसों, सीएजी व पीएसी केसों, प्रगति रिपोर्ट, रिकवरी, शामलात भूमि व अन्य बिंदुओं बारे भी विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए और कहा कि निर्धारित समय में कार्य पूरा करवाएं।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment