आईटीआई गुढ़ा में नशे के विरुद्ध एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

By Sahab Ram
On: May 26, 2026 6:21 PM
Follow Us:

झज्जर, 26 मई। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार के दिशानिर्देशों एवं पुलिस उप-महानिरीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान झज्जर एट गुढ़ा तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (महिला) झज्जर एट गुढ़ा में नशे के विरुद्ध एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।


कार्यक्रम में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान झज्जर एट गुढ़ा के प्राचार्य जीतपाल तथा महिला आईटीआई की इंचार्ज सत्यवती की उपस्थिति में दोनों संस्थानों के वर्ग अनुदेशकों, अनुदेशकों एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया।
उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा भावी पीढ़ियों के लिए अभिशाप है तथा यह मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है। नशा व्यक्ति के जीवन में शौक बनकर आता है और अंत में उसका जीवन शोक में परिवर्तित कर देता है।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना


उन्होंने विद्यार्थियों को नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि यदि नशा अच्छा होता तो सबसे पहले मां अपने बच्चे को नशा करने के लिए देती। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी या बिक्री से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर एनसीबी नेशनल हेल्पलाइन 1933, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल ncbmanas.gov.in⁠ अथवा हरियाणा एनसीबी हेल्पलाइन 90508-91508 पर सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम पूर्णतः गुप्त रखा जाएगा।


कार्यक्रम के अंत में उपस्थित विद्यार्थियों एवं स्टाफ को नशा मुक्त समाज निर्माण की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर संस्थान के वर्ग अनुदेशक, अनुदेशक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment