होटल पर चौकीदार की निर्मम हत्या मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: June 22, 2021 11:50 AM
Follow Us:

होटल पर चौकीदार की निर्मम हत्या मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

होटल पर चौकीदार की निर्मम हत्या मामले में एक आरोपी गिरफ्तार |

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

थाना बावल पुलिस ने एक सप्ताह के अंदर ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाते हुए होटल के चौकीदार के साथ मारपीट करके हत्या करने के मामले में कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान रेवाड़ी जिले के गाँव कनुका निवासी नवीन उर्फ भोका के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया कि शिकायतकर्ता सत्यवीर पुत्र मातादीन निवासी गाँव कालड़ावास ने पुलिस में शिकायत दी थी कि मेरा छोटा भाई ओमप्रकाश रुध पुल स्थित बम लहरी होटल  बावल पर चौकीदार का काम करता है।

15 जून की सुबह मुझे सुचना मिली थी कि मेरा भाई ओमप्रकाश होटल पर मृत अवस्था मे पड़ा है। सुचना पाकर मैं तुरंत वहाँ पहुंचा तो देखा कि मेरे भाई के हाथ, पैर व सिर पर गंभीर चोटे लगी हुई थी तथा किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। जाँच के दौरान पुलिस ने मामले में त्वरित कार्यवाही करते ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझाते हुए होटल के ही कारिंदे आरोपी नवीन उर्फ भोका पुत्र हरीसिंह निवासी गाँव कनुका थाना रामपुरा जिला रेवाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

आरोपी नवीन से पूछताछ में सामने आया कि 14 जून की रात को नवीन उर्फ भोका, शक्तिमान उर्फ सत्यवान व ओमप्रकाश होटल पर थे। इस दौरान नवीन व सत्यवान उर्फ शक्तिमान का ओमप्रकाश के साथ किसी बात को लेकर झगडा हो गया और उन्होंने लोहे कि राड वगैरा से ओमप्रकाश के साथ मारपीट करके उसकी हत्या कर दि तथा मोके से फरार हो गए थे। पुलिस मामले में संलिप्त दूसरे आरोपी शक्तिमान उर्फ सत्यवान की खोज में जुटी हुई है जिसे जल्द ही पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा।              

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment