सट्‌टा खाईवाली के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: May 6, 2022 12:50 PM
Follow Us:

जांचकर्ता एसआई वीर सिंह ने बताया कि गुरुवार की रात को सूचना मिली थी कि गांव बोलनी में एक युवक सट्‌टा खाईवाली का काम करता है। आरोपी इस समय गांव के बस स्टैंड के निकट सट्‌टा खाईवाली कर रहा है। सूचना के बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर पाया कि एक युवक मोबाइल के माध्यम से सट्टा लगा रहा है। टीम ने पड़ताल के बाद आरोपी को को पकड़ लिया।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

इसके बाद उसके पास से एक मोबाइल जिसे वह सट्‌टा में प्रयोग कर रहा था व एक रजिस्टर और बाल पेन जिसमें उसने हिसाब-किताब लिखा हुआ था भी बरामद कर लिए। आरोपी से 8050 रुपए भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट तहत मामला दर्ज करके आरोपी बोलनी निवासी विक्की मीणा को गिरफ्तार कर लिया।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment