Rewari: मादक पदार्थ बेचने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, 97 मिलीग्राम स्मैक बरामद

By Sahab Ram
On: July 1, 2023 8:08 PM
Follow Us:

Rewari: जांचकर्ता ने बताया दिनांक 30.06.2023 को गस्त के दौरान सूचना मिली कि गुर्जर माजरी बिशनपुर(इल्लास) रोड़ पर बड़ी बिजली की लाईन के खम्बे के पास बटोडा के पास एक लड़का सुनील उर्फ सेठी निवासी बिसनपुर(इल्लास) जो स्मैक बेचने का काम करता है और आज भी बटोडा के पास खडा होकर स्मैक बेच रहा है।

जिस सूचना को सच मानकर तुरन्त रैडिंग पार्टी तैयार करके बताए हुए स्थान पर पहुच कर आरोपी को काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम सुनील उर्फ सेठी निवासी बिसनपुर (इल्लास) बतलाया व ड्यूटी मजिस्ट्रेट को साथ लेकर आरोपी की तलाशी ली गई।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

तलाशी के दौरान आरोपी सुनील उर्फ सेठी से 97 मिलीग्राम नशीला पदार्थ स्मैक बरामद हुआ। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बावल (Rewari) में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now