अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों को करवाया योग प्रोटोकॉल का अभ्यास

By Sahab Ram
On: May 30, 2026 9:27 PM
Follow Us:

सिरसा, 29 मई।
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग द्वारा जिला में विभिन्न स्थानों पर योग गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में योग अभ्यास अभियान के चौथे दिन स्थानीय शहीद भगत सिंह स्टेडियम में खिलाडिय़ों को योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया गया।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना


जिला योग कॉर्डिनेटर डॉ. सुरेंद्र पाल नागर ने बताया कि जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. आशु शर्मा के मार्गदर्शन जिला में नियमित तौर पर योग प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शहीद भगत सिंह स्टेडियम में आयोजित योग शिविर में योग प्रशिक्षकों ने बच्चों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं योग से होने वाले शारीरिक और मानसिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। योग सहायक पंकज, लवकेश, इंद्रजीत, मोनिका, पूनम, आईना और रितु ने बच्चों को योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया। प्रशिक्षकों ने कहा कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है, मानसिक तनाव कम होता है तथा एकाग्रता में वृद्धि होती है। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग अभ्यास के प्रति जागरूकता दिखाई। आयुष विभाग द्वारा आगामी दिनों में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न जागरूकता एवं योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment