नागरिकों को बेहतर शिक्षा तथा स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें अधिकारी

By Sahab Ram
On: July 21, 2026 10:32 PM
Follow Us:

हिसार, 21 जुलाई।
उपायुक्त महेंद्र पाल ने नागरिकों को बेहतर शिक्षा तथा स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की हिदायत दी है।
मंगलवार को शिक्षा विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक में उपायुक्त ने कहा कि यह दोनों विभाग सरकार और प्रशासन की प्राथमिकता वाले विभाग है। इसलिए इन विभागों के कार्य प्रणाली में सुधार अपेक्षित है। बैठक में उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में भवनों के रखरखाव, पेयजल टैंकों की नियमित सफाई तथा पूरे विद्यालय परिसर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना शिक्षा विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। विद्यालयों का नियमित निरीक्षण कर कमियों को समयबद्ध ढंग से दूर किया जाए।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि जिला एवं उपमंडल स्तर के सभी सरकारी अस्पतालों में बेस्ट प्रैक्टिस को अपनाते हुए मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। अस्पतालों में स्वच्छता, दवा उपलब्धता, मरीजों की सुविधा तथा बेहतर प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के 100 प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने और वितरण का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी दिए, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे।
बैठक में अधिकारियों ने उपायुक्त को अवगत कराया कि हिसार के नागरिक अस्पताल में अमृत फार्मेसी का संचालन आगामी 15 अगस्त से शुरू कर दिया जाएगा। इसके शुरू होने से मरीजों को आवश्यक दवाइयां रियायती दरों पर उपलब्ध हो सकेंगी, जिससे उन्हें बेहतर और किफायती स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। उपायुक्त महेंद्र पाल ने दोनों विभागों के अधिकारियों से कहा कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें तथा आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि बेहतर शिक्षा व्यवस्था और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं ही सुशासन की पहचान हैं, इसलिए इन क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल, एसडीएम ज्योति मित्तल, सीएमजीजीए अमोल, सिविल सर्जन डॉ सपना गहलावत, जिला शिक्षा अधिकारी राम रतन, उप सिविल सर्जन डॉ सुभाष खतरेजा आदि उपस्थित रहे।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment