अधिकारी सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ नागरिकों की समस्याओं को निपटाए- उपायुक्त सचिन गुप्ता

By Sahab Ram
On: June 25, 2026 9:08 PM
Follow Us:

रोहतक, 25 जून : उपायुक्त सचिन गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे समाधान शिविरों की शिकायतों का निपटारा करते समय सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाए। अधिकारी संबंधित नागरिक से संवाद कर उन्हें विभागीय कार्यवाही की जानकारी देकर संतुष्ट करें।
सचिन गुप्ता ने कहा है कि अधिकारी प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार समाधान शिविरों में प्राप्त हो रही हर शिकायत का समय पर निपटारा सुनिश्चित करें। जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों की संतुष्टि जानने के लिए कॉलिंग सेल भी स्थापित किया गया है। नागरिकों की संतुष्टि से ही शिकायतों का स्थाई समाधान किया जाए। उन्होंने कहा है कि सभी विभागाध्यक्ष समाधान शिविरों में प्राप्त हो रही शिकायतों के निपटारे की अपने स्तर पर प्रतिदिन समीक्षा भी करें तथा लंबित शिकायतों का समयबद्ध निपटारा करें।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा है कि जिला प्रशासन नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए कृतसंकल्प है। प्रशासन द्वारा समाधान शिविरों की शिकायतों के निपटारे की निरंतर समीक्षा की जा रही है तथा विभागाध्यक्षों को भी सभी समस्याओं व शिकायतों का निर्धारित अवधि में उचित निपटारा करवाने के निर्देश जारी किए गए है। हर सोमवार एवं वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक जिला मुख्यालय एवं उपमंडल मुख्यालयों पर समाधान शिविर आयोजित कर नागरिकों की समस्याएं सुनी जा रही हैं। संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी इन शिविरों में उपस्थित रहकर प्राप्त होने वाली शिकायतों के निपटारे की प्रक्रिया शुरू करते हैं।
बॉक्स
जिला मुख्यालय स्तर एवं उपमंडल स्तरों पर नागरिकों की सुनीं गई समस्याएं
उपायुक्त सचिन गुप्ता के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय एवं उपमंडल मुख्यालयों सांपला व महम में समाधान शिविर आयोजित किए गए। जिला मुख्यालय पर स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में नगर निगम की संयुक्त आयुक्त नमिता सिंह एवं नगराधीश शुभम ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के समयबद्ध निपटारे के निर्देश दिए। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारियों के अलावा भाजपा के प्रतिनिधि सतीश चौधरी मौजूद रहे। सांपला उपमंडल पर आयोजित समाधान शिविर में उपमंडलाधीश अंकिता पुवार मौजूद रही तथा नागरिकों की समस्याएं सुनीं। महम उपमंडल में उपमंडलाधीश विपिन कुमार की अध्यक्षता में समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनीं।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment