जनकल्याण से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें अधिकारी: डीडीपीओ

By Sahab Ram
On: July 30, 2026 8:25 PM
Follow Us:

भिवानी, 30 जुलाई। डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में वीरवार को लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में समाधान शिविर का आयोजन हुआ। समाधान शिविर में डीडीपीओ सोमबीर कादयान ने समस्याएं सुनी। डीडीपीओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनकल्याण से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें और अधिकारी स्वयं शिकायतकर्ता को फोन कर उसकी समस्या का समाधान कर संतुष्टï करें। उन्होंने मच्छरों की रोकथाम के लिए नियमित रूप से फॉगिंग व कीटनाशक दवाइयों का छिडक़ाव करने के निर्देश दिए।
डीडीपीओ सोमबीर कादयान के समक्ष गैर सरकारी सदस्य नरेंद्र शर्मा ने तिगड़ाना गांव में गली से अवैध कब्जे हटवाने, सुनील वर्मा नंबरदार ने शहर में बेसहारा गायों और नंदियों को गौशाला में छुड़वाने, गांव ढ़ाणा नरसाण निवासी जितेंद्र ने घरेलू बिजली कनेक्शन दिलवाने, सेक्टर-23 निवासी सुरेश ने पुलिस कारवाई करवाने, गांव मिताथल निवासी सर्वेंद्र ने बिजली केबल को दुरुस्त करवाने, गांव जताई निवासी दलबीर ने पुरानी पेयजल लाइन बदलवाने, गांव खेड़ी दौलतपुर निवासी सतीश ने राजस्व रिकॉर्ड ठीक करवाने, गांव गुजरानी निवासी गजराज ने सडक़ के बीच खड़े बिजली पोल व ट्रांसफॉर्मर को शिफ्ट करवाने तथा जागृति कॉलोनी निवासी ऋषिकेश ने गली पक्की करवाने और सीवरेज व पेयजल लाइन बिछवाने, सतवीर ने धारेडू माइनर के मोगा की निर्माण सामग्री की जांच करवाने, ढ़ाणा रोड़ निवासी सुरेश सैनी ने मच्छरों की रोकथाम के लिए फॉगिंग करवाने संबंधित समस्या रखी।
इसी प्रकार से स्थानीय लक्ष्मी नगर निवासी बिमला ने जमाबंदी में स्टे दर्ज करवाने, नंदगांव निवासी करणवीर ने गैर-मान्यता प्राप्त स्कूल की जांच करवाने, बर्खा व कविता ने ऋण दिलवाने बारे, राजरानी ने वसीयतनामा पंजीकृत करवाने, गांव बीरन सरपंच सुल्तान सिंह ने रास्ते का निर्माण कार्य शुरू करवाने, वार्ड-25 के पार्षद विनोद ने रमेश चाट वाली गली में रुके हुए मेनहोल की  सफाई करवाने की समस्या डीडीपीओ के समक्ष रखी।
डीडीपीओ सोमबीर कादयान ने सभी शिकायतों को गौर से सुना और सभी संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमजीजीए रिषव रंजन व एलडीएम राजन मल्होत्रा, डिप्टी डीईओ राजबाला सहित गैर सरकारी सदस्य रामकिशन हलवासिया, नरेंद्र ग्रेवाल, केके ग्रोवर, अनिल सोलंकी, ज्ञानचंद गुलाटी, अजीत शेखावत उपस्थित रहें।  

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment