समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी : एडीसी सोनू भट्ट

By Sahab Ram
On: July 3, 2026 4:48 PM
Follow Us:

गुरुग्राम, 3 जुलाई- एडीसी सोनू भट्ट ने शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। 

इससे पहले हरियाणा सरकार के अभिलेखागार विभाग के आयुक्त एवं सचिव साकेत कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न जिलों में समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए तथा रिओपन होने वाली शिकायतों का स्थायी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। समाधान के बाद संबंधित पोर्टल पर बिना विलंब के एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) अपलोड की जाए।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

एडीसी सोनू भट्ट ने कहा कि समाधान शिविर सरकार की जनसेवा और सुशासन की प्रभावी पहल है। इन शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का एक ही मंच पर त्वरित और संतोषजनक समाधान किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविरों में प्राप्त प्रत्येक शिकायत को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार दर्ज करते हुए उसके निस्तारण की नियमित निगरानी की जाए। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

बैठक में विभागवार लंबित एवं रिओपन शिकायतों की समीक्षा करते हुए एडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी शिकायत का समाधान नियमानुसार संभव नहीं है तो उसका स्पष्ट एवं तथ्यात्मक कारण दर्ज करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि शिकायत निस्तारण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

एडीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को जिला मुख्यालय तथा सभी उपमंडलों में समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों की शिकायतों का एक ही मंच पर त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है।

इस अवसर पर सीटीएम ज्योति नागपाल, डीआरओ विजय यादव, एसीपी मुकेश कुमार, डीडीपीओ नवनीत कौर, मेडिकल ऑफिसर प्रियंका, डिप्टी डीईओ गीता आर्या, दीप्ति सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment