अधिकारी स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां राष्ट्रीय पर्व की गरिमा के अनुरूप करवाये :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

By Sahab Ram
On: July 28, 2026 4:26 PM
Follow Us:

रोहतक, 28 जुलाई : उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह की सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करवाई जाये ताकि भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा सके। यह समारोह जिला स्तर के अलावा उपमंडल स्तर पर भी आयोजित किया जायेगा। उपमंडल स्तरीय समारोहों के लिए भी अधिकारी सभी तैयारियां पूर्ण करवाये।
सचिन गुप्ता स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 2026 को स्थानीय राजीव गांधी खेल परिसर में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया जायेगा। इसी तरह जिला के उपमंडल मुख्यालयों सांपला एवं महम में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे स्वतंत्रता दिवस समारोह की गरिमा के अनुरूप सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करवाये।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यातिथि के आगमन के बाद राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया जायेगा। इसके लिए संबंधित विभाग आवश्यकता अनुसार तैयारियां करवाये। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग द्वारा खेल परिसर में आयोजन स्थल की साफ-सफाई, साज-सज्जा इत्यादि का कार्य भी समय पर पूर्ण करवाया जाये। परेड में शामिल होने वाली टुकडिय़ों का अभ्यास करवाया जाये।
सचिन गुप्ता ने कहा कि रोहतक के उपमंडलाधीश आशीष कुमार को मुख्य मंच पर बैठने की व्यवस्थाओं के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला स्तरीय समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महानुभावों को सम्मानित करने के लिए संबंधित विभाग 4 अगस्त तक नगराधीश कार्यालय को ईमेल आईडी पर सिफारिशें भिजवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि समारोह के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का चयन रोहतक सहकारी चीनी मिल की प्रबंध निदेशक श्वेता सुहाग की अध्यक्षता में किया जायेगा, जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी तथा जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी शामिल होंगे।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि समारोह स्थल पर स्वतंत्रता सेनानियों इत्यादि के लिए अलग से मंच तैयार किया जायेगा। जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा पेयजल की व्यवस्था करवाई जायेगी। खेल विभाग द्वारा खेल स्टेडियम के शौचालयों को दुरुस्त करवाया जायेगा। आवश्यकता अनुसार नगर निगम / जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्थाई शौचालयों के प्रबंध किये जायेंगे। शिक्षा विभाग द्वारा रंगोली तैयार करवाई जायेगी।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, उपमंडलाधीश अंकिता पुवार, आशीष कुमार एवं विपिन कुमार, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त नमिता कुमारी, महम सहकारी चीनी मिल के प्रबंध निदेशक मुकुंद तंवर, नगराधीश शुभम, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल, जिला राजस्व अधिकारी सुशील शर्मा, परिवहन महाप्रबंधक नवीन कुमार, तहसीलदार यशपाल शर्मा, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता रामेंद्र मलिक एवं अनिल नागर, जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक, उप जिला शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार सहित अन्य संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद रहे।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment