पांच साल तक के हर बच्चे को पोलियो रोधी दवा पिलाना सुनिश्चित करें अधिकारी : सीएमओ

By Sahab Ram
On: June 25, 2026 8:26 PM
Follow Us:

सिरसा, 25 जून।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा 28 जून से शुरू हो रहे प्लस पोलियो अभियान को लेकर सभी तैयारी पूर्ण कर ली है। वीरवार को सीएमओ डॉ पवन कुमार की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अलावा अन्य विभागों द्वारा अभियान को सफल बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पवन कुमार ने बताया कि इस तीन दिवसीय विशेष अभियान के सफल संचालन के लिए जिला स्तर पर सख्त मॉनिटरिंग की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग का मुख्य लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पांच साल तक का बच्चा दवा पीने से छूटे नहीं और शत-प्रतिशत परिणाम हासिल हो सके। इसके अलावा 26 जून को जिला अस्पताल से इस बारे जागरूकता रैली भी निकाली जाएगी।
उन्होंने बताया कि उन क्षेत्रों पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, जहां पर जानकारी के अभाव में माता पिता बच्चों को दवा पिलाने में वंचित रह जाते हैं। इसके अलावा निर्माण स्थलों पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। अभियान को सफल बनाने में आईएमए सहित सभी संबंधित विभागों का योगदान रहेगा।उन्होंने कहा कि इस अभियान में महिला एवं बाल विकास विभाग की सहायक भी भाग लेंगी। उन्होंने ग्राम पंचायतों से इस कार्य में सहयोग की अपील की। इसी प्रकार शहरी स्थानीय निकाय के तहत नगर परिषद और नगर पालिकाएं भी शहरों में मुस्तैदी से काम करेंगी। सीएमओ डॉ. पवन कुमार ने अभिभावकों से अपील है कि वे 28 से 30 जून के बीच अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को नजदीकी बूथ पर ले जाकर पोलियो की खुराक जरूर पिलवाएं।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment