स्वच्छता जागरूकता गतिविधियों में अधिकारी, कर्मचारी व आमजन निभा रहे सक्रिय भागीदारी

By Sahab Ram
On: June 14, 2026 4:36 PM
Follow Us:

झज्जर, 14 जून।
 केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में केंद्र एवं हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार इन दिनों जिलाभर में विशेष जनसंपर्क, जनकल्याण एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है। जिला झज्जर के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में डीसी श्रीमती वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में स्वच्छता अभियान आयोजित किए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से आमजन को स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा सामाजिक संकल्प है। स्वच्छ वातावरण से स्वस्थ समाज का निर्माण होता है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में स्वच्छ भारत मिशन सहित केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी पहलों ने स्वच्छता के प्रति लोगों की सोच में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य योजनाओं और अभियानों के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के साथ-साथ नागरिकों को स्वच्छ, स्वस्थ और बेहतर वातावरण उपलब्ध करवाना है। जिले में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए संबंधित विभागों द्वारा निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।
अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन, स्वच्छता जागरूकता गतिविधियां एवं आमजन को स्वच्छता की शपथ दिलाने जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
डीसी ने जिलावासियों से आह्वान किया कि वे स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए स्वच्छ झज्जर-सुंदर झज्जर के संकल्प को साकार करने में अपना योगदान दें।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment