एनएसडी से प्रशिक्षित हस्तियां करा रही छात्रों की तैयारी

By Sahab Ram
On: June 7, 2026 8:24 PM
Follow Us:

चंडीगढ़, 7 जून -दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) रोहतक में नाटक ‘बियोंड द इमेजिनेशन’ का तीन दिवसीय मंचन 9 जून से किया जाएगा। नाटक का मंचन एक्टिंग डिपार्टमेंट के छात्र करेंगे। वे तीन दिवसीय मंचन के दौरान इसके पांच बार शो प्रस्तुत करेंगे।

NEET (UG)-2026 All India Rank-2 Panshul Bansal Calls on Chief Minister

एफटीवी के फैकेल्टी कॉर्डिनेटर श्री महेश टीपी ने बताया कि ‘बियोंड द इमेजिनेशन’ प्रसिद्ध मराठी नाटक प्रतिबिंब पर आधारित है, जिसे जाने-माने लेखक, साहित्यकार महेश एलकुंचवार ने लिखा है। एक्टिंग के चौथे सेमेस्टर के छात्र भारती, प्रिंस व पुष्कर इसके मुख्य पात्र होंगे, जबकि निर्देशक एनएसडी से स्नातक सुशील कांत रहेंगे। इसकी प्रॉडक्शन डिजाइन की जिम्मेदारी बिपिन गोबाले की रहेगी। एनएसडी की ही पूर्व छात्रा पाली फुकॉन कॉस्ट्यूम डिजाइन कर रही हैं। इसका हिंदी अनुवाद वसंत देव ने किया है, जबकि साउंड की जिम्मेदारी दीपा वर्मा संभालेंगी। दर्शकों को थियेटर वाला अनुभव महसूस कराने के लिए मिनी ऑडिटोरियम के मंच पर नाटक का सेट तैयार किया जा रहा है। बाहर से आई एक्सपर्ट की टीम सुपवा के छात्र-कलाकारों की लगातार रिहर्सल कराने में जुटी है। श्री महेश टीपी ने बताया कि बियोंड द इमेजिनेशन की प्रस्तुति 9, 10 व 11 जून को शाम 6:30 बजे से होगी, जबकि 9 व 11 जून को दोपहर 3:30 बजे इसके दो अतिरिक्त शो भी चलेंगे।

फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत कृषि यंत्रों पर मिलेगा 50 प्रतिशत तक अनुदान

प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ 75 हजार रुपये के तीन चालान कर 36 किलो प्लास्टिक किया जब्त

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment