अब 6-12 साल तक के बच्चों को कोरोना टीका लगने का सिलसिला होगा शुरू: सूत्र

By Sahab Ram
On: April 26, 2022 10:37 AM
Follow Us:

समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि डीसीजीआई (DCGI) ने भारत बायोटेक की कोवैक्सीन (Covaxin Of Bharat BioTech) को 6 से 12 तक के बच्चों पर आपात इस्तेमाल (Emergency Use) के लिए हरी झंडी दी है. हालांकि यह मंजूरी कुछ शर्तों के साथ दी गई है. अब तक डीसीजीआई (DCGI) या सरकार की ओर से अधिकृत तौर पर इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है. इसलिए मंजूरी के साथ जोड़ी गई शर्तें भी सामने नहीं आ सकी हैं.

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

गौरतलब है कि देश में इस वक्त 12 साल से ऊपर के सभी नागरिकों को कोरोना टीका लगाया जा रहा है. इसमें 12 से 14 साल के बच्चों को कोर्बोवैक्स नाम का टीका दिया जा रहा है. जबकि 15 से 18 तक के लोगों को कोवैक्सीन लगाई जा रही है. इससे अधिक उम्र वालों को कोविशील्ड, कोवैक्सीन सहित अन्य टीके भी उपलबध हैं.

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

बता दे कि देश में जनवरी-2021 में कोरोना टीकाकरण (Corona Vaccination) शुरू हुआ था. उसके बाद से अब तक जैसा कि सरकारी आंकड़े बताते हैं, देश की 61.6% आबादी का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है. ये लगभग 85.1 करोड़ लोग हैं. यानी इन्हें टीके की दोनों खुराकें मिल चुकी हैं. जबकि अब तक कुछ पहली और दूसरी दोनों खुराकों को मिलाकर लगभग 188 करोड़ खुराकें भारतीय नागरिकों को लगाई जा चुकी हैं. इस मामले में भारत का प्रतिशत वैश्विक औसत से बेहतर है. दुनियाभर में अब तक 59.5% आबादी को कोरोना टीके की दोनों खुराकें दी गई हैं.

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment