अब राशन डिपो धारक सीएससी केंद्र के रूप में भी कर सकते हैं कार्य

By Sahab Ram
On: May 1, 2022 10:25 AM
Follow Us:

डीसी यशेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में विभागीय योजना से अवगत कराते हुए जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक डा.अशोक कुमार ने राशन डिपो धारकों को जागरूक करते हुए बताया कि डिपोधारक राशन वितरण के कार्य के साथ-साथ अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए सीएससी केंद्र का कार्य भी कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सीएससी केंद्र का कार्य करने हेतु डिपो धारक के पास अपना कंप्यूटर/लैपटॉप, इन्टरनेट कनेक्शन, वेब कैम, फिंगर प्रिंट यंत्र व प्रिंटर इत्यादि की सुविधा होनी आवश्यक है।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

उन्होंने बताया कि डिपो धारक सीएससी केंद्र के माध्यम से लाभार्थियों को सभी सरकारी, वाणिज्यिक 400 से अधिक सेवाएं सीएससी डिजिटल सेवा पोर्टल के द्वारा प्रदान कर अपनी आमदनी में इजाफा कर सकते हैं और आमजन को लाभांवित कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए डिपो धारको को सीएससी एसपीवी के जरिये ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
 

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

कमीशन आधार पर जनसेवाएं होंगी प्रदत्त : डा.कुमार

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

डीएफएससी डा.कुमार ने बताया कि डिपो धारकों द्वारा दी जाने वाली सेवाओं के आधार पर मिलने वाले कमीशन में ई-श्रम एक हजार व्यक्ति सालाना आय 1.80 लाख तथा मासिक आय 15 हजार रूपए प्रति माह, नेशनल पेंशन सिस्टम एक हजार व्यक्ति सालाना आय 1.20 लाख  तथा मासिक आय 10 हजार रूपए प्रति माह, भारत बिल पेमेंट्स एक हजार व्यक्ति सालाना आय 84 हजार तथा मासिक आय 7 हजार रूपए प्रति माह, तृतीय पार्टी वाहन इंश्योरेंस एक हजार साधन सालाना आय 37 हजार तथा मासिक आय 3083 हजार रूपए प्रति माह, डीजी पे एक हजार लेनदेन सालाना आय 1.20 लाख  तथा मासिक आय 10 हजार रूपए प्रति माह, फास्ट टैग 1000 साधन सालाना आय एक लाख  तथा मासिक आय 8333 हजार रूपए प्रति माह, आईआरसीटीसी एक हजार व्यक्ति 20000 हजार रूपए सालाना 1667 रूपए प्रति माह इनकम में इजाफा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह स्कीम केवल वर्तमान में कार्यरत डिपोधाकरों के लिए ही है।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment