Loan From Aadhaar Card: अब आधार कार्ड से लोन लेने से बचे,पढ़े पूरी डिटेल

By Sahab Ram
On: February 15, 2022 1:37 PM
Follow Us:

Loan From Aadhaar Card: अब आधार कार्ड से लोन लेने से बचे,पढ़े पूरी डिटेल

आधार कार्ड (Aadhar Card) से लोन लेने के मैसेज इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे है. इस मैसेज में ‘PM योजना से आधार कार्ड लोन लें 2 प्रतिशत सालाना ब्याज 50 प्रतिशत माफ PYLOAN’ का मैसेज काफी वायरल हो रहा है. मैसेज में कहा जा रहा है कि पीएम योजना के तहत आधार कार्ड से लोन दिया जा रहा है। पीआईबी फैक्ट चेक ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस फर्जी मैसेज का स्क्रीनशॉट भी शेयर करते हुए आगाह किया है।

https://t.co/3tFdKB4oJm

क्या है पूरी सच्चाई

फर्जी खबर यानी फेक न्यूज से निपटने के लिए पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने केंद्र सरकार के मंत्रालयों, विभागों और योजनाओं के बारे में खबरों का सत्यापन करने के लिए एक ‘तथ्य जांच इकाई’ गठित की है जिसे पीआईबी फैक्ट चेक टीम कहा जाता है। आधार कार्ड (Aadhar Card) से लोन की खबर को लेकर भारत सरकार के लिए तथ्यों की जांच करने वाली प्रेस इनफॉरमेशन ब्यूरो (पीआईबी) ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से चेतावनी जारी की है। पीआईबी फैक्ट चेक ने ट्वीट करके कहा कि, ‘क्या आपके पास भी पीएम योजना के तहत आधार कार्ड से लोन दिए जाने के मैसेज आ रहे हैं? #PIBFactCheck:- यह मैसेज फर्जी है, यह ठगी का एक प्रयास हो सकता है। ऐसे फर्जी मैसेज को साझा ना करें।

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

Loan From Aadhaar Card: अब आधार कार्ड से लोन लेने से बचे,पढ़े पूरी डिटेल

किसी भी लिंक पर क्लिक न करें 

टेक्नॉलजी के इस दौर में साइबर क्राइम (crime) के मामले तेजी से बढ़ रहे है. आमजन जागरूकता के अभाव में ठगों का शिकार बन जा रहे है और ठग बड़ी आसानी से भोलेभाले लोगों को अपने झांसे में लेकर खाते में सेंध लगा रहे है. ये ठग लोगो को ठगने के अलग अलग रास्ते अपनाते है. अब ये ठग आधार कार्ड को लेकर कई तरह के फर्जीवाड़े करके आपके बैंक अकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। आधार कार्ड से लोन लेने के साइबर क्राइम के मामले तेजी से बढ़ रहे है।

 

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

इसलिए, अगर आपके पास भी आधार कार्ड और लोन को लेकर कोई मैसेज व्हाट्सऐप, एमएमएस या किसी दूसरे माध्यम से आए तो आप इस पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दें और इस फर्जी मैसेज को तुरंत डिलीट कर दें। इससे बचने के लिए  मेल,मैसेज व चैट से प्राप्त होने वाले किसी भी लिंक पर क्लिक करने से बचे व यू.आर.एल. को अच्छी तरह से चैक करें ,सोशल मीडिया पर फेक न्यूज व लिंक शेयर ना करें ,अपने फोन में कोई भी थर्ड पार्टी एप इंस्टाल ना करें व सिर्फ गूगल प्ले स्टोर से ही एप व एंटी-वायरस एप्लीकेशन इंस्टाल करें । अधिक जानकारी के लिए ट्वीटर पर @CyberDost को फोलो करे व  cybercrime.gov.in को विजिट करें । अगर आपके पास भी कोई डाउटफुल खबर है तो आप उसे factcheck।pib।gov।in या फिर वॉट्सऐप नंबर +918799711259 या ईमेलः pibfactcheck@gmail।com पर भेज सकते हैं। इसके बारे में ज्यादा जानकारी पीआईबी की वेबसाइट pib।gov।in पर भी उपलब्ध है।

 

भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने नेशनल साइबर क्राईम रिर्पोटिंग पोर्टल बनाया है https://cybercrime.gov.in/ आसान भाषा में कहें तो एक वेबसाइट बनाई है जिसका लिंक इस वेबसाइट पर एक हेल्प लाइन नंबर दिया गया है , नंबर है 155260,  इसे आप नोट कर लीजिए,  फोन बुक में सेव कर लीजिए,  दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ , उत्तर प्रदेश , असम, तमिलनाडु ,और आंध्र प्रदेश के लोग इस नंबर पर सातों दिन किसी भी समय दिन रात में कॉल करके अपनी शिकायत लिखा सकते हैं . बाकी के जितने भी राज्य और केंद्र शासित राज्य हैं उनमें रहने वाले सुबह 10:00 से शाम 6:00 बजे के बीच फोन करके कंप्लेंट कर सकते हैं .

 

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

 

 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment