रेवाड़ी : अब एक ही पोर्टल पर होंगे सभी राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए आवेदन

By Sahab Ram
On: February 11, 2023 4:32 PM
Follow Us:

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की ओर से नई पहल करते हुए पुरस्कारों के आवेदन करने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था की शुरूआत की है। इसके लिए एक विशेष पोर्टल शुरू किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से सभी राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

Kal Ka Rashifal: कल कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

अवार्डस.जीओवी.इन पोर्टल पर कोई भी व्यक्ति सरकार द्वारा अलग-अलग पुरस्कार के लिए निर्धारित अलग-अलग तिथि तक सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकता है। इस व्यवस्था का उद्देश्य देश सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, एजेंसियों के सभी पुरस्कारों को एक मंच पर लाना है।

Gold Silver Price Today
Gold Silver Price: सातवें आसमान से गिरे सोने के भाव, चेक करें लेटेस्ट प्राइस

डीसी ने कहा कि इन दिनों विभिन्न राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए आवेदन खुले हुए है। इस पोर्टल पर जाकर व्यक्ति अथवा संगठन निर्धारित पात्रता के साथ अपना आवेदन कर सकता है। आजादी के अमृत  महोत्सव की श्रृंखला में भारत सरकार के इस प्रयोग से पुरस्कारों के चयन में पारदर्शिता और अधिक जन भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी। यह पोर्टल प्रत्येक नागरिक व संगठन को सुविधा प्रदान करता है कि वो भारत सरकार द्वारा स्थापित विभिन्न पुरस्कारों के लिए व्यक्तियों व संगठनों को नामित कर सके।

Hansi District Village List
Hansi District Village List: हरियाणा के हांसी जिले के 110 गांवों की लिस्ट, फटाफट हिंदी में पढ़े पूरी जानकारी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now