सांपला नगर पालिका आम चुनाव के लिए 25 अप्रैल तक दाखिल किये जा सकते है नामांकन पत्र :- रिटर्निंग अधिकारी अंकिता पंवार

By Sahab Ram
On: April 25, 2026 1:46 PM
Follow Us:

सांपला, 24 अप्रैल : सांपला की उपमंडलाधीश एवं नगर पालिका सांपला के सामान्य चुनाव की रिटर्निंग अधिकारी अंकिता पंवार ने बताया कि हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नगर पालिका आम चुनाव के लिए प्रधान व सदस्यों के पद के लिए 25 अप्रैल 2026 नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन है। इस दिन सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किये जा सकते है। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा नियुक्त किये गए सामान्य पर्यवेक्षक, पुलिस पर्यवेक्षक तथा चुनाव खर्च पर्यवेक्षक सांपला पहुंच गए है।


रिटर्निंग अधिकारी अंकिता पंवार ने बताया कि सामान्य पर्यवेक्षक रोहतक के अतिरिक्त उपायुक्त सह जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी नरेंद्र कुमार (8860791630), पुलिस पर्यवेक्षक सिरसा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फैसल खान (7027715100) तथा खर्च पर्यवेक्षक रोहतक के उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त (कराधान) हनीश गुप्ता (9814649092) को सांपला पहुंच गये है। यह सभी पर्यवेक्षक सांपला स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में 25 अप्रैल से सुबह 11 से 12 बजे तक आम जनता एवं राजनीतिक पार्टियों के लिए उपलब्ध रहेंगे।

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को जनभागीदारी से बनाएं सफल : मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास


अंकिता पंवार ने बताया कि नगर पालिका के आम चुनाव से संबंधित शिकायतों के त्वरित निपटारे के लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम सांपला के एसडीओ जोगेंद्र सिंह मोर (9354726617) को नोडल अधिकारी (शिकायतें) नियुक्त किया गया है। निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 27 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे से नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी तथा 28 अप्रैल को सुबह 11 बजे से सायं 3 बजे तक उम्मीदवार नामांकन वापिस लें सकेंगे। इसी दिन सायं 3 बजे के बाद चुनाव मैदान में बचे शेष उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे तथा मतदान केंद्रों की सूची चस्पा की जाएगी। उन्होंने बताया कि 10 मई 2026 रविवार को सुबह 8 बजे से सायं 6 बजे तक नगर पालिका सांपला के सामान्य चुनाव के लिए मतदान होगा तथा 13 मई 2026 को प्रात: 8 बजे से निर्धारित स्थानों पर मतगणना शुरू की जाएगी। मतगणना संपन्न होने के तुरंत बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।


बॉक्स :-
नामांकन पत्र दाखिल करने के चौथे दिन प्रधान पद के लिए 5 नामांकन तथा सदस्यों के लिए 31 प्रत्याशियों ने दाखिल किये नामांकन पत्र :-

हरियाणा एनसीसी बटालियन में आयोजित आउटरीच कार्यक्रम में युवाओं को भारतीय सेना में करियर अवसरों की दी जानकारी


सांपला नगर पालिका के सामान्य चुनाव 2026 के चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल करने के चौथे दिन प्रधान पद के लिए 5 नामांकन पत्र प्राप्त हुए तथा सदस्यों के लिए 31 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किये। प्रधान पद के लिए आज नामांकन दाखिल करने वालों में सुधीर ओहल्याण पुत्र ईश्वर सिंह, शमशेर सिंह पुत्र गिरवर सिंह, मनजीत पुत्र दलबीर सिंह, सुशील कुमार पुत्र सतनारायण तथा प्रवीन पुत्र वेद प्रकाश शामिल है। आज तक प्रधान पद के लिए कुल 10 प्रत्याशियों तथा सदस्यों के लिए कुल 43 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किये है। प्रधान पद के लिए रिटर्निंग अधिकारी एवं सांपला उपमंडलाधीश के न्यायालय में नामांकन पत्र दाखिल किये जा रहे है तथा वार्ड सदस्यों के लिए तहसीलदार न्यायालय में नामांकन पत्र स्वीकार किये जा रहे है।

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करें :मंडल आयुक्त गीता भारती

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment