समाधान शिविर की शिकायतों के निपटान में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: डीसी साहिल गुप्ता

By Sahab Ram
On: May 9, 2026 2:07 PM
Follow Us:

भिवानी, 08 मई। डीसी साहिल गुप्ता की अध्यक्षता में लघु सचिवालय के डीआरडीए हॉल में समाधान शिविर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। डीसी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि समाधान शिविरों में आने वाली जन शिकायतों को निपटाने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिकायतें लंबित न रखें। वहीं दूसरी ओर चंडीगढ़ मुख्यालय से अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग विभाग की एसीएस जी.अनुपमा ने भी वीसी के माध्यम से जिलाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।  


बैठक के दौरान डीसी श्री गुप्ता ने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि वे अपनी ओर से किसी भी प्रकार का डाटा परिवर्तन या सुधार नहीं करेंगे। डाटा में होने वाले सभी सुधार केवल एडीसी स्तर पर ही किए जाएंगे और वहीं बदलाव क्रीड विभाग में सत्यापन के साथ अपडेट किए जाएंगे। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि डाटा करेक्शन या डाटा चेंज का अधिकार केवल एकल स्रोत यानी क्रीड विभाग के पास रहेगा ताकि रिकॉर्ड में पारदर्शिता बनी रहे।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना


डीसी ने निर्देश दिए कि दिव्यांगजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। दिव्यांग व्यक्ति पहले से ही शारीरिक परेशानियों से जूझ रहे होते हैं, ऐसे में यदि उनकी समस्याओं के समाधान में अनावश्यक देरी होती है तो उन्हें मेडिकल जांच व अन्य जरूरी सुविधाओं से भी वंचित होना पड़ता है। किसी भी शिकायतकर्ता या पेंशन धारक को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।


डीसी ने निर्देश दिए कि समाधान शिविर से संबंधित शिकायतों की एटीआर का प्रारूप पूरी तरह सटीक, स्पष्ट और तथ्यात्मक होना चाहिए ताकि शिकायतों का निवारण प्रभावी ढंग से किया जा सके।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी


बैठक में एडीसी दीपक बाबूलाल करवा, सीटीएम अनिल कुमार, डीएमसी हरबीर सिंह, जिला वन अधिकारी डॉ. राजेश वत्स, डीएसपी महेश कुमार, डीडीए डा. विनोद फोगाट, डीडीपीओ सोमबीर कादयान, एससी पब्लिक हेल्थ सुनील रंगा, सिंचाई विभाग के एससी ओपी बिश्रोई, जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया, जिला समाज कल्याण अधिकारी रविंद्र हुड्डा व डिप्टी एलडीएम राजवंती सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment