एनजीटी जस्टिस ने की कचरा निस्तारण कार्य की सराहना

By Sahab Ram
On: April 30, 2022 11:18 AM
Follow Us:

माननीय जस्टिस प्रीतम पाल टीम सहित जिला रेवाड़ी में वेस्ट मैनेजमेंट का अचानक निरीक्षण करने पहुंचे। माननीय जस्टिस प्रीतम पाल ने कहा कि रेवाड़ी/बावल में वेस्ट मैनेजमेंट के मामले में नगर परिषद बेहतरीन काम कर रहा है। प्रदेश की अन्य नगर पालिकाओं, नगर परिषदों व नगर निगमों को भी रेवाड़ी नगर परिषद से कार्य से प्रेरणा लेकर इसका अनुसरण करना चाहिए। रेवाड़ी में वेस्ट मैनेजमेंट की व्यवस्थाएं पूरे हरियाणा के लिए नजीर का काम कर सकती हैं। जिस तरीके से यहां पर कचरा निस्तारण कार्य किया जा रहा है वह सराहनीय कार्य है।
 

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

यह बात एनजीटी की मॉनीटरिंग कमेटी के चेयरमैन माननीय जस्टिस प्रीतम पाल ने रामसिंह पुरा स्थित कचरा निस्तारण कार्य का औचक निरीक्षण करने के दौरान कही। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इस कार्य में बेहतरीन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है। कार्य कर रही ऐजेंसी पीपल एसोसिएशन फॉर टोटल हेल्प एंड यूथ एप्लाज (पाथेया) के प्रयासों व कार्य गुणवत्ता की सराहना की।
 रेवाड़ी में वेस्ट मैनेजमेंट कार्य का निरीक्षण करते हुए एनजीटी जस्टिस प्रीतम पाल व टीम सदस्य

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

गौरतलब है कि राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण ने भिन्न-भिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ यहाँ का औचक निरीक्षण किया व रेवाड़ी नगर परिषद अधिकारियों से उनके द्वारा वेस्ट मैनेजमेंट के लिए की जा रही गतिविधियों की रिपोर्ट ली। एसडीएम बावल संजीव कुमार, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के रीजनल आफिसर दिनेश कुमार यादव, एसडीओ हरीश, मानेसर नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर ब्रहम प्रकाश, रेवाड़ी नगर परिषद के म्यूनिसिपल इंजीनियर सोहन सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक संदीप कुमार, धारूहेड़ा से म्यूनिसिपल इंजीनियर सुनील कुमार, बावल से जेई हरीश और कचरा निस्तारण कार्य कर रही एजेंसी पाथेया के नितिन शर्मा व अजय शर्मा ने एनजीटी की टीम को विस्तृत जानकारी दी। टीम सदस्य बाबूराम ने कचरा निस्तारण से संबंधित पूरी जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment