किसानों द्वारा अपने खेतों में पराली जलाने पर सरकार किसानों पर मुकदमा तक दर्ज कर रही है । लेकिन जब प्रशासन ही प्रदूषण फैला रहा हो तो उस पर कार्रवाई कौन करें । दिल्ली – जयपुर हाईवे स्थित
रेवाड़ी के रामसिंह गांव स्थित प्रशासन ने गार्बेज डंपिंग यार्ड बनाया हुआ है। इसमें न केवल रेवाड़ी जिले का कूड़ा डाला जाता है बल्कि महेंद्रगढ़ जिले का भी कूड़ा लाकर यहां नगर परिषद डालती है ।

डंपिंग यार्ड के आसपास के गांवों के लोग दुर्गन्ध और धुंआ से परेशान है । स्थानीय लोग कई बार स्थानीय मंत्री डॉ बनवारी लाल ओर केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह को शिकायत कर चुके लेकिन समस्या का आजतक समाधान नहीं हुआ । आपको बता दें कि जिलाधीश यशेंद्र सिंह
NGT की गाइडलाइन का पालन कराने को लेकर कई बार बैठके कर चुके है। दो दिन पहले हुई बैठक में भी जिलाधीश ने कहा था कि अगर कूड़े में आग लगाई जाती है तो उसका जिम्मेवार नगर परिषद और नगर पालिका का माना जाएगा । लेकिन
जिलाधीश की सख्ती के बावजूद नगर परिषद को डीसी के आदेशों की कोई परवाह नहीं । फिलहाल हालात ये है की यहाँ कूड़ा जलाया जा रहा है . जिससे बड़े स्तर पर प्रदुषण फ़ैल रहा है . और स्थानीय निवासी इस समस्या से जूझ रहे है . ऐसे में जरुरी है की प्रशासन बयानों से ऊपर उठकर धरातल पर काम करें .