नवनियुक्त चेयरमैन श्री भारत भूषण जुयाल ने संभाला पदभार

By Sahab Ram
On: June 9, 2026 8:04 PM
Follow Us:

चंडीगढ़,9 जून-हरियाणा राज्य सहकारी एपेक्स बैंक लिमिटेड (हरको बैंक) के नवनियुक्त चेयरमैन श्री भारत भूषण जुयाल ने बैंक के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों संग हवन यज्ञ करने उपरांत अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा, विधायक श्री घनश्याम दास अरोड़ा,हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर श्री कंवर पाल गुज्जर, हरको बैंक के  प्रबंध निदेशक डॉ. प्रफुल्ल रंजन ने नवनियुक्त चेयरमैन श्री भारत भूषण जुयाल को शुभकामनाएं दी।

कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात नवनियुक्त चेयरमैन श्री भारत भूषण जुयाल ने कहा कि हरको बैंक राज्य के किसानों, सहकारी संस्थाओं, स्वयं सहायता समूहों तथा ग्रामीण एवं शहरी ग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि बैंक की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए ग्राहकों को बेहतर एवं आधुनिक बैंकिंग सेवाएं प्रदान करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि बैंक में पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यकुशलता को बढ़ावा देने के साथ-साथ डिजिटल बैंकिंग सेवाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। किसानों, युवाओं, महिलाओं तथा छोटे उद्यमियों को सुलभ ऋण एवं वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

श्री जुयाल ने बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के संग संकल्प लेते हुये आह्वान किया कि वे टीम भावना एवं समर्पण के साथ कार्य करते हुए हरको बैंक को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में योगदान दें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक प्रयासों से सहकारी बैंकों की कार्यप्रणाली और अधिक सुदृढ़ होगी तथा ग्राहकों का विश्वास और मजबूत होगा।

इस अवसर पर उपस्थित बैंक अधिकारियों ने नवनियुक्त चेयरमैन को आश्वासन दिया कि उनके नेतृत्व में हरको बैंक सहकारी बैंकिंग क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नये आयाम स्थापित करेगा।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

श्री जुयाल ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, बैंक के निदेशक मंडल सदस्यों तथा सभी हितधारकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे बैंक के समग्र विकास एवं सहकारिता आंदोलन को सशक्त बनाने के लिए पूर्ण निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment