सरकारी योजनाओं और प्रशिक्षण से ग्रामीण महिलाओं के लिए खुल रहे स्वरोजगार के नए अवसर

By Sahab Ram
On: June 8, 2026 3:37 PM
Follow Us:

रोहतक, 7 जून। उपायुक्त  सचिन गुप्ता ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित स्वरोजगार एवं कौशल विकास योजनाओं का लाभ उठाकर ग्रामीण महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं। खरकड़ा गांव की श्रीमती मनीषा की सफलता इसी दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण है, जिन्होंने मत्स्य पालन को अपनाकर न केवल अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया बल्कि महिला उद्यमिता की एक नई मिसाल भी स्थापित की है।

 सचिन गुप्ता ने बताया कि श्रीमती मनीषा को जलीय कृषि के क्षेत्र में कार्य करने की प्रेरणा एक समाचार पत्र में प्रकाशित लेख से मिली। परिवार की आय बढ़ाने के उद्देश्य से उन्होंने वर्ष 2020 में हिसार स्थित एक्वाकल्चर रिसर्च एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (एआरटीआई) से प्रशिक्षण प्राप्त किया और प्रशिक्षण के उपरांत खरकड़ा गांव के निकट तीन एकड़ क्षेत्र में मीठे पानी की मत्स्य पालन परियोजना आरंभ की।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

उन्होंने बताया कि मत्स्य विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन एवं वैज्ञानिक प्रबंधन के चलते श्रीमती मनीषा ने पहले ही उत्पादन चक्र में लगभग 50 मीट्रिक टन मछली उत्पादन हासिल किया, जिससे उन्हें लगभग 5 लाख रुपये की शुद्ध आय प्राप्त हुई। यह उपलब्धि दर्शाती है कि आधुनिक तकनीकों और उचित प्रशिक्षण के माध्यम से सीमित संसाधनों में भी बेहतर आय अर्जित की जा सकती है।

 सचिन गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार किसानों और ग्रामीण युवाओं के साथ-साथ महिलाओं को भी मत्स्य पालन, पशुपालन, बागवानी तथा अन्य कृषि आधारित गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इन क्षेत्रों में उपलब्ध प्रशिक्षण एवं सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर स्वरोजगार के नए अवसर सृजित किए जा सकते हैं।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

 सचिन गुप्ता ने श्रीमती मनीषा की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि अधिक से अधिक महिलाएं ऐसे नवाचारपूर्ण एवं लाभकारी व्यवसायों को अपनाकर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ेंगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment