New Rule: 1 जनवरी 2026 से बदल जाएंगे ये सभी नियम, जाने कितना पड़ेगा आप पर असर ?

By Sahab Ram
On: December 26, 2025 3:54 PM
Follow Us:
New Rule: 1 जनवरी 2026 से बदल जाएंगे ये सभी नियम, जाने कितना पड़ेगा आप पर असर ?

New Rule: 1 जनवरी 2026 से नए नियम लागू होने वाले है। नया साल सिर्फ कैलेंडर बदलने का नाम नहीं होता, बल्कि इसके साथ कई नियम भी बदल जातें हैं, जो आम आदमी की जिंदगी, सुविधा और खर्च पर सीधे असर डालती हैं।

1 जनवरी 2026 से बैंकिंग, टैक्स, सरकारी योजनाएं, गैस की कीमतें, स्कूल अटेंडेंस और पैन–आधार लिंक जैसे कई महत्वपूर्ण नियम बदलने वाले हैं।

जाने सभी 9 बड़े नियमों के बारें में…

राशन कार्ड प्रक्रिया

2026 से राशन कार्ड आवेदन की प्रक्रिया और आसान होगी। अब Online आवेदन की सुविधा शुरू हो चुकी है। इससे खासकर ग्रामीण इलाकों और किसानों को राहत मिलेगी। सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी और आवेदन घर बैठे किए जा सकेंगे।

बड़े बदलाव

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

किसानों के लिए कई अहम नियम लागू होंगे। यूपी समेत कई राज्यों में किसान आईडी अब अनिवार्य कर दी गई है। आईडी न होने पर पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त रुक सकती है। फसल बीमा योजना (PMFBY) में बदलाव होगा, जिसमें जंगली जानवरों से फसल को हुए नुकसान को भी बीमा में शामिल किया जाएगा। नुकसान की रिपोर्ट 72 घंटे के अंदर देना जरूरी होगा।

बैंकिंग और टैक्स

इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फॉर्म में अधिक डेटा आधारित जानकारी देने की आवश्यकता होगी। क्रेडिट स्कोर अपडेट का समय अब केवल 7 दिन रहेगा, जबकि पहले इसमें 15 दिन लगते थे। इसके अलावा, बैंकों की लोन दरें और एफडी रेट्स में बदलाव के असर 2026 में देखने को मिलेंगे।

डिजिटल अटेंडेंस

कई राज्यों में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति टैब के जरिए डिजिटल रूप से दर्ज की जाएगी। इससे स्कूल सिस्टम में पारदर्शिता बढ़ेगी और शिक्षकों की उपस्थिति पर बेहतर निगरानी संभव होगी।

सोशल मीडिया नियम

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर सख्त नियम लागू हो सकते हैं। यह बदलाव बच्चों की Online सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

कीमतों में राहत

हर महीने की पहली तारीख को LPG Cylinder की कीमतों की समीक्षा होती है। 1 जनवरी 2026 से घरेलू LPG Cylinder के दाम घट सकते हैं। साथ ही, CNG और PNG की कीमतों में भी कटौती की संभावना है।

8वां वेतन आयोग

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने की उम्मीद है। फिटमेंट फैक्टर बदलने से बेसिक सैलरी और पेंशन में बढ़ोतरी संभव है। अगर घोषणा में देरी होती है, तब भी पिछली तारीख से एरियर मिलेगा।

रियल एस्टेट

सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है आयोग: चेयरमैन ईश्वर सिंह

1 जनवरी 2026 से REITs (रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट) को म्यूचुअल फंड की तरह माना जाएगा। इससे छोटे निवेशकों को भी रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश करने में आसानी होगी।

पैन–आधार लिंक

1 जनवरी 2026 तक पैन कार्ड को आधार से लिंक करना अनिवार्य होगा। लिंक न होने पर पैन निष्क्रिय हो सकता है, जिससे बैंकिंग, इनकम टैक्स रिटर्न और अन्य वित्तीय कामों में परेशानी हो सकती है।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.

सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है आयोग: चेयरमैन ईश्वर सिंह

जिले में उर्वरकों की सुचारु उपलब्धता, पारदर्शी वितरण व्यवस्था, मांग संकलन एवं कालाबाजारी रोकने हेतु विशेष निगरानी अभियान

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आईटीआई में दो दिवसीय योग कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बहादुरगढ़ में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Leave a Comment