अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 पर मांगर बानी में प्रकृति भ्रमण आयोजित

By Sahab Ram
On: May 18, 2026 12:30 PM
Follow Us:

फरीदाबाद, 17 मई।
हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड एवं राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 के उपलक्ष्य में मांगर बानी, अरावली पर्वतमाला, फरीदाबाद में “Nature Walk” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष की थीम “Acting Locally for Global Impact” रही।

उप वन संरक्षक झलकार उईके ने कहा कि जैव विविधता मानव जीवन, जल संरक्षण, जलवायु संतुलन एवं भविष्य की पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार है। उन्होंने अरावली क्षेत्र की जैव विविधता संरक्षण हेतु सामूहिक प्रयासों पर बल दिया। उन्होंने कहा कि अरावली क्षेत्र की जैव विविधता का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा स्थानीय स्तर पर किए गए संरक्षण प्रयास वैश्विक पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रकृति भ्रमण के दौरान प्रतिभागियों को पक्षी गणना एवं पहचान, वृक्ष एवं औषधीय पौधों की पहचान कराई गई तथा गुड़रिया बाबा मंदिर का भ्रमण भी कराया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, बीएमसी सदस्यों, इको क्लब सदस्यों एवं प्रकृति प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

स्वस्थ हरियाणा-समृद्ध हरियाणा अभियान के तहत झज्जर जिले में स्वास्थ्य परियोजनाओं का 29 मई को होगा उद्घाटन एवं शिलान्यास

जिला समन्वयक एचएसबीबी रुपाली राय ने जैव विविधता संरक्षण हेतु स्थानीय प्रयासों के महत्व पर प्रकाश डाला तथा कार्यक्रम का संचालन किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से प्रकृति संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर 10 ग्राम पंचायतों को जैव विविधता संरक्षण तथा जैविक संसाधनों के उपयोग स्वरूप “एक्सेस एंड बेनिफिट शेयरिंग (ABS)” पहल के अंतर्गत चेक वितरित किए गए। इस अवसर पर उत्साह, गर्व और प्रसन्नता का वातावरण स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ, जब जैव विविधता प्रबंधन समिति के सदस्यों ने अपने चेक प्राप्त किए।

CM Nayab Singh Saini Announces Major Initiatives to Promote Innovation in Horticulture Sector

इस अवसर पर जिला समन्वयक गुरुग्राम अंशुल, रेंज अधिकारी फरीदाबाद एवं पीपुल्स लैब के शोधकर्ता अवधेश भारद्वाज, सुनील हरसाना सहित अन्य कई व्यक्तिगण मौजूद  रहे।

Historic Victory in Municipal Corporation Elections Achieved Through Hard Work of Party Workers and Trust of People: CM Nayab Singh Saini

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment