जिला नगर आयुक्त भारत भूषण गोगिया ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 31 मार्च के बाद नगर निगम टैक्स जमा न करवाने वाले प्रॉपर्टी धारकों की प्रॉपर्टी सील करेगा और उनसे ब्याज समेत प्रॉपर्टी टैक्स वसूल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चालू वर्ष के बकाया प्रॉपर्टी टैक्स में भी 31 मार्च तक 25 प्रतिशत की छूट प्रदान की जा रही है। उन्होंने लोगों से आहन किया कि वे 31 मार्च तक अपना प्रॉपर्टी टैक्स भरकर छूट का लाभ उठाएं। इसके बाद प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने वाले से पूरे ब्याज समेत प्रॉपर्टी टैक्स वसूला जाएगा।
उन्होंने बताया कि ब्याज माफी के सरकार के फैसले से हजारों प्रॉपर्टी मालिकों को लाभ होगा। जो प्रॉपर्टी धारक ब्याज समेत टैक्स जमा करवाने में असमर्थ थे, वह इस योजना का लाभ उठाकर अपने प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवा सकते हैं।





