Murder in Haryana: ढाबे पर मामूली कहासुनी के बाद 4 युवकों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या

By Sahab Ram
On: March 28, 2022 1:28 PM
Follow Us:

हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा कस्बे के गांव पट्‌टीकल्याणा स्थित 70 माइल स्टोन ढाबा कहासुनी के दौरान 4 युवकों ने एक युवक को चाकूओं से गोदकर हत्या (Murder in Panipat) कर दी. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. वहीं घायल अवस्था में युवक को परिजन तुरंत एक निजी अस्पताल के लिए लेकर चले, मगर रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया. मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस (Panipat Police) ने परिजनों की शिकायत के आधार पर एक नामजद सहित चार अन्यों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज करके मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है.

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

मृतक युवक के शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है. समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में सत्यवान ने बताया कि वह गांव डिकाडला का रहने वाला है. उसका 28 वर्षीय बेटा नितेश विवाहित था, जो यूपी के सहारनपुर में IB कंपनी में नौकरी करता था. उसका लड़का गांव में आया हुआ था. बीती रात करीब साढ़े 11 बजे पिता को सूचना मिली की उसके बेटे नितेश को पट्‌टीकल्याणा गांव के पास जीटी रोड पर स्थित 70 माइल स्टोन ढाबा पर प्रवीन गांव भोड़वाल माजरी व उसके करीब 4 साथियों ने मिलकर चाकू मार दिया है.

सूचना मिलते ही तुरंत वे मौके पर पहुंचे. नितेश को घायल अवस्था में एक निजी अस्पताल के लिए लेकर चल पड़े। मगर अस्पताल पहुंचने से पहले ही नितेश की रास्ते में ही मौत हो गई. पिता का कहना है कि घायल अवस्था के दौरान नितेश ने उन्हें झगड़ा करने वाले का नाम बताया था.वही मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment