मोनिका मलिक ने रोहतक मंडल की आयुक्त के रूप में संभाला कार्यभार

By Sahab Ram
On: July 6, 2026 11:43 PM
Follow Us:


रोहतक, 6 जुलाई। वर्ष 2009 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी मोनिका मलिक ने रोहतक मंडल की आयुक्त के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। रोहतक पहुंचने पर उपायुक्त सचिन गुप्ता व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने नवनियुक्त मंडल आयुक्त का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा पुलिस टुकड़ी ने सलामी दी।
नवनियुक्त मंडल आयुक्त मोनिका मलिक के रोहतक पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उपायुक्त सचिन गुप्ता, अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, सांपला के एसडीएम अंकिता पुवार, एसीयूटी विशाल सिंह तथा एसडीएम रोहतक आशीष कुमार ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं। मंडल आयुक्त का कार्य ग्रहण करने के उपरांत मोनिका मलिक ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।
मोनिका मलिक इससे पूर्व हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सचिव, हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य सचिव तथा हरियाणा महिला विकास निगम लिमिटेड की प्रबंध निदेशक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। महिला एवं बाल विकास, महिला सशक्तिकरण तथा बाल अधिकारों से जुड़े विषयों में उन्हें व्यापक प्रशासनिक अनुभव प्राप्त है। इससे जिला में महिला सशक्तिकरण एवं बाल अधिकारों को नई गति मिलेगी। अपने प्रशासनिक कार्यकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए जनहित एवं सुशासन को प्राथमिकता दी है।
रोहतक मंडल की आयुक्त के रूप में मोनिका मलिक मंडल के अंतर्गत आने वाले जिलों में प्रशासनिक कार्यों के समन्वय, विकास योजनाओं की समीक्षा, कानून-व्यवस्था की निगरानी तथा राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की मॉनिटरिंग का दायित्व निभाएंगी। उनके अनुभव एवं नेतृत्व में मंडल में सुशासन, पारदर्शिता और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment