रेवाड़ी जंक्शन पर बम की सूचना पर मॉक ड्रिल

By Sahab Ram
On: May 5, 2022 11:13 AM
Follow Us:

मॉक ड्रिल के दौरान सबसे पहले कंट्रोल रूप को सुचना दी गई कि रेवाड़ी जंक्शन परिसर में एक लावारिश वस्तु रखी है. जिसमें बम होने की संभावना है. सुचना के बाद पुलिस की एमरजेंसी वैन डाईल 112 मौके पर पहुँचती है. जो अलग-अलग विभाग को आगे सुचना देती है. साथ ही बम निरोधक दस्ते को भी सूचना दी जाती है. मॉक ड्रिल के दौरान ये देखा जाता है कि कंट्रोल रूप को सूचना मिलने के बाद कितने समय में पुलिस फ़ोर्स, एम्बुलेंस, दमकल की गाड़ियाँ और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुँचता है. साथ ही जबतक बम निरोधक दस्ता मौके पर नहीं पहुँचता उस समय तक किस तरह स्थिति कोई संभालना है उसका अभ्यास किया जाता है.

 

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

पुलिस की पहले प्रथमिकता ये होती है कि उक्त स्थान को पब्लिक के लिए पूरी तरह से ब्लॉक कर दें, साथ ही जिस रास्ते से एमरजेंसी वाहन जाने होते है उस रस्ते को क्लियर रखें.

 

आपको बता दें कि जब कहीं बम मिलता है तो बम निरोधक दस्ता , स्पेशल डॉग और एक्सरे मशीन से जाँच करता है, आज हुई मोक ड्रिल में सूचना मिली थी की एक डब्बे में बम रखा हुआ है. इसलिए बम निरोधक दस्ते ने पहले जाँच की. जाँच में बम होने की पुष्टि हुई तो फिर डब्बे का एक्सरा लिया गया. ताकि ये पता लगाया जा सकते कि डब्बे में क्या है.

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

रेलवे स्टेशन पर मोक ड्रिल  बम निरोधक दस्ता करते हुए

उसके बाद डब्बे को उठाकर मट्टी के बोरी से कवर किया गया. फिर एक जगह पर बम को रखकर डिफ्यूज किया गया.  डीएसपी जमाल मोहम्मद ने बताया कि हकीकत में बम मिलने की सूरत में किस तरह से काम करने की जरूरत होती है इसका अभ्यास आज किया गया है. जो कुछ कमी रही है उसे सुधारने के लिए काम किया जायेगा.

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

ये भी पढ़े : https://chaupaltv.com/Police/Trader-commits-suicide-in-Rewari-domestic-discord-is-being/cid7328059.htm

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment