Rewari: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: May 17, 2023 6:30 PM
Follow Us:

Rewari: पुलिस को दी शिकायत में फरीदाबाद के रहने वाले एक व्यक्ति ने कहा है कि वह पहले परिवार के साथ रेवाड़ी में रहते थे। नवंबर 2022 को वह परिवार के साथ वापस फरीदाबाद आ गए थे। इसी वर्ष अप्रैल माह में उनकी पत्नी के डांटने के कारण 17 वर्षीय बेटी घर छोड़ कर चली गई थी। नौ मई को राजस्थान पुलिस ने बताया कि उनकी बेटी राजस्थान में है। राजस्थान से वापिस फरीदाबाद लाने के बाद नाबालिग की काउंसिलिंग व मेडिकल जांच में पता लगा कि वह छह-सात माह की गर्भवती है।

नाबालिग ने परिजनों  को बताया कि अक्टूबर-2022 में वह Rewari के माडल टाउन स्थित एक होटल में खाना लेने के लिए गई थी। वहीं पर उसकी मुलाकात होटल में काम करने वाले युवक अंकुश से हुई थी। अंकुश ने होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया था। नाबालिग से दुष्कर्म व गर्भवती होने की बात सामने आने के बाद थाना पल्ला फरीदाबाद में जीरो एफआइआर दर्ज कर मामला रेवाड़ी भेजा गया।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

जिस पर थाना माडल टाउन पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी के विरुद्ध पोकसो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जिस पर माडल टाउन पुलिस ने मंगलवार को आरोपी अकुश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है

 

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now