रेवाड़ी में अधेड़ व्यक्ति की जलाकर की हत्या, 4 पर केस दर्ज

By Sahab Ram
On: March 16, 2022 10:42 AM
Follow Us:

सूत्रों के अनुसार, राजस्थान के अलवर के गांव पाटन निवासी करीब 52 वर्षीय बिरजू 12 मार्च को अपने घर से धारूहेड़ा के नंदरामपुर बास रोड स्थित एक कॉलोनी में रहने वाले गांव पाटन के ही सुरेश के पास आया था। अगले दिन 13 मार्च की सुबह बिरजू घर के बाहर अधजली हालत में मिला था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना देकर रेवाड़ी स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया था। जहां गंभीर हालत के चलते उसे दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल रैफर कर दिया गया।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

धारूहेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि 15 मार्च की देर रात दिल्ली में उपचार के दौरान बिरजू ने दम तोड़ दिया। वहीं बिरजू के बेटे कर्मपाल ने पिता की हत्या करने का आरोप लगाया है। बेटे की शिकायत पर धारूहेड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया हैं। धारूहेड़ा थाना प्रभारी विरेन्द्र ने बताया कि अभी हत्या का केस दर्ज किया है। बिरजू नंदरामपुर बास रोड पर घर के बाहर बुरी तरह झुलसा हुआ मिला था। हत्या किस वजह से और क्यों की इसकी पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment