हरियाणा: प्रत्येक राशन डिपो पर लगाई जाएगी ‘माइक्रो एटीएम’ मशीन,एटीएम की तरह निकलेंगे पैसे

By Sahab Ram
On: February 24, 2022 12:52 PM
Follow Us:

हरियाणा: प्रत्येक राशन डिपो पर लगाई जाएगी ‘माइक्रो एटीएम’ मशीन,एटीएम की तरह निकलेंगे पैसे

हरियाणा में अब प्रत्येक राशन डिपो पर ‘माइक्रो एटीएम’ मशीन, लगाई जाएगी। जिससे एटीएम की तरह ही आसानी से पैसे निकाले जा सकेंगे। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश के करीब 9,500 डिपुओं में ‘माइक्रो एटीएम’ मशीन लगाएगी ताकि गांव के लोग भी आवश्यकता अनुसार अपने नजदीक ही पैसे जमा कर सकें व निकाल सकें। यही नहीं वे बैंक में अपने बैलेंस को भी इसी ‘माइक्रो एटीएम’ के माध्यम से चैक कर सकेंगे।

 

 

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

दुष्यंत चौटाला ने यह जानकारी खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद दी। उन्होंने एक कंपनी द्वारा तैयार की गई मशीन का डैमो भी देखा। इस अवसर पर मंत्री अनूप धानक, विभाग के महानिदेशक विजय सिंह दहिया के अलावा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। डिप्टी सीएम, जिनके पास खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का प्रभार भी है, ने बताया कि राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रदेश में ऐसी व्यवस्था की जाए जिससे राशन डिपो के माध्यम से राशन लेने वाले गरीब व्यक्ति ‘पीओएस’ ( प्वाइंट ऑफ सेल ) मशीन के माध्यम से ही अपने राशन की पेमेंट अदा करके एटीएम की तरह अतिरिक्त पैसे भी निकलवा सकें।

 

हरियाणा: प्रत्येक राशन डिपो पर लगाई जाएगी ‘माइक्रो एटीएम’ मशीन,एटीएम की तरह निकलेंगे पैसे

 

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में गुरूग्राम, फरीदाबाद, हिसार, करनाल तथा पंचकूला में पायलट के तौर पर डिपुओं पर ‘माइक्रो एटीएम’ की मशीनें लगाई जाएंगी जिससे राशन कार्ड होल्डरों के अलावा आस-पास के अन्य लोग पैसे निकलवा सकेंगे तथा जमा करवा सकेंगे। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के इस कदम से जहां लोगों को सुविधा मिलेगी वहीं डिपो-होल्डरों को भी बैंक की सहायता करने की एवज में कमीशन मिलेगा जिससे उनकी आमदनी बढ़ेगी।

 https://t.co/uGZpIdMT80

 

 

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment