मौसम विभाग: हरियाणा में गर्मी का कहर रहेगा जारी, 16 जिलों में दी लू चलने की चेतावनी

By Sahab Ram
On: April 4, 2022 8:00 AM
Follow Us:

गर्मी का कहर हरियाणा में जारी है. मौसम विभाग की ओर से रविवार देर शाम जारी तापमान बुलेटिन में सात अप्रैल तक तापमान के पूर्वानुमान में प्रदेश की जनता को भीषण गर्मी से राहत नहीं मिल रही है. रविवार को सोनीपत प्रदेश में सबसे गर्म रहा. 42.9 डिग्री का तापमान. वहीं, हिसार में शाम 7.27 बजे अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सोनीपत के अलावा रविवार को फरीदाबाद, गुरुग्राम और हिसार में पारा 42 डिग्री से ऊपर रहा.

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

मौसम विभाग के मुताबिक 7 अप्रैल तक गर्म और शुष्क मौसम बना रहेगा. पिछले 15 दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी.मार्च महीने में ही अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था.इस बार मार्च के महीने में ही गर्मी ने मई जैसा रवैया दिखाया, जिससे छात्रों के अलावा खेतों में काम करने वाले किसानों और दुकानदारों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

बता दें कि राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से 6.7 डिग्री अधिक चल रहा है.सबसे ज्यादा तापमान सोनीपत के जगदीशपुर के कृषि विज्ञान केंद्र में 42.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. हिसार में पारा 42.8 डिग्री और यहां के बालसमंद में 42.7 डिग्री था. 25 केंद्रों के तापमान के आंकड़ों में सिर्फ 6 केंद्रों का तापमान 40 डिग्री से नीचे है.यह असामान्य स्थिति राज्य के लिए बताई जा रही है.

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

मौसम विभाग ने राज्य के उत्तरी क्षेत्र के जिलों को छोड़कर बाकी के 16 जिलों में 7 अप्रैल तक लू चलने की चेतावनी जारी की है. गर्मी के मामले में सबसे ज्यादा बुरा हाल फरीदाबाद, हिसार, महेंद्रगढ़ और सिरसा के निवासियों का है. पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, अंबाला, करनाल और कैथल लू से सुरक्षित रहेंगे. सोनीपत, पानीपत, फतेहाबाद और जींद में भी लू से कुछ राहत मिल सकती है.

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment