मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर अधिकारियों की बैठक

By Sahab Ram
On: May 20, 2026 12:59 PM
Follow Us:

झज्जर, 19 मई।

मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल की अध्यक्षता में बुधवार 20 मई को दोपहर 2:30 बजे लघु सचिवालय स्थित सभागार में , अधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी। यह जानकारी नगराधीश रितु बंसीवाल ने मंगलवार को यहां दी।

घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे बीएलओ के कार्यों का किया निरीक्षण

नगराधीश ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा द्वारा मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण करवाने हेतु कार्यक्रम जारी किया गया है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विशेष गहन पुनरीक्षण की अर्हता तिथि 1 जुलाई रहेगी। उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण कार्य के तहत 5 जून से 14 जून तक तैयारियां, प्रशिक्षण एवं मुद्रण कार्य किया जाएगा। इसके उपरांत 15 जून से 14 जुलाई तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन किया जाएगा तथा इसी अवधि में मतदान केंद्रों का युक्तिकरण भी किया जाएगा।

21 जून को जिला न्यायालय परिसर में मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

नगराधीश रितु बंसीवाल ने बताया कि मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन 21 जुलाई को किया जाएगा। इसके बाद 21 जुलाई से 20 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 21 जुलाई से 18 सितंबर तक किया जाएगा तथा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 सितंबर को होगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों निर्धारित समय पर बैठक में भाग लेने के निर्देश दिए हैं।

बीएलओ घर-घर जाकर भरवा रहे हैं एसआईआर फॉर्म :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment