मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

By Sahab Ram
On: July 31, 2026 4:00 PM
Follow Us:

सिरसा, 31 जुलाई।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 कार्यक्रम के तहत रानियां विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (44) में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों एवं बूथ लेवल एजेंट (बीएलए-1) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार रानियां शुभम शर्मा ने की।

तहसीलदार शुभम शर्मा ने बताया कि बैठक में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं उनके द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंटों को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 31 जुलाई को किया जा चुका है। 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। 28 सितंबर तक प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा तथा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 3 अक्टूबर 2026 को होगा।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

बैठक में विधानसभा क्षेत्र में चल रहे पुनरीक्षण कार्य की प्रगति भी साझा की गई। उन्होंने बताया कि 44-रानियां विधानसभा क्षेत्र में 211 मतदान केंद्र हैं तथा कुल 1,88,395 मतदाता पंजीकृत हैं। बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा अधिकांश मतदाताओं तक पहुंचकर गणना प्रपत्रों का वितरण एवं डिजिटाइजेशन कार्य पूरा कर लिया गया है। प्रारंभिक सर्वेक्षण के दौरान मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित, अनुपलब्ध अथवा अन्य कारणों से 12,058 गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं हो सके, जो कुल मतदाताओं का लगभग 6.40 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि जिन नागरिकों की आयु 1 जुलाई 2026 को 18 वर्ष या उससे अधिक हो चुकी है तथा जिनका नाम किसी भी विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे फॉर्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करवा सकते हैं। इसी प्रकार किसी मतदाता का नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 तथा नाम, पता, फोटो या अन्य विवरण में संशोधन अथवा स्थानांतरण के लिए फॉर्म-8 निर्धारित अवधि के दौरान संबंधित बूथ लेवल अधिकारी के पास जमा कराया जा सकता है।

उन्होंने राजनीतिक दलों से प्रत्येक मतदान केंद्र पर अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की नियुक्ति सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया, ताकि मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने में निर्वाचन विभाग को सहयोग मिल सके। साथ ही अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने, आवश्यक संशोधन कराने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए जागरूक करने का भी अनुरोध किया गया।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

बैठक में राजनीतिक दलों को यह भी अवगत कराया गया कि वे अपने अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से जिला निर्वाचन कार्यालय, सिरसा से वर्ष 2026 की मतदाता सूची की प्रति प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा सभी मतदान केंद्रों पर एएसडीडी सूची भी प्रदर्शित कर दी गई है तथा उसकी प्रतियां बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों को उपलब्ध करा दी गई हैं।

उन्होंने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए निर्वाचन विभाग द्वारा विशेष सहायता व्यवस्था भी की गई है। किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी, रानियां कार्यालय में प्रतिदिन प्रात: 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक हेल्प डेस्क 01666-297467 संचालित किया जा रहा है। मतदाता मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा की वेबसाइट पर जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची में अपना नाम भी देख सकते हैं।

बैठक में उपस्थित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में निर्वाचन विभाग को पूर्ण सहयोग देने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर निर्वाचन कानूनगो देवेन्द्र सिंह भी उपस्थित रहे।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment