एनएसएस कैम्प के समापन समारोह में मुख्य दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वर्षा जैन ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई। सीजेएम वर्षा जैन ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि छात्राएं पूरी मेहनत व लग्र से पढाई करके आगे आए और अपने स्वपनों को साकार करें। उन्होंने कहा कि छात्राएं अपनी पढ़ाई पूरी कर अपने पैरों पर खड़ी होकर समाज में एक मिसाल कायम करें।
उन्होंने महिलाओं और बच्चों से संबंधित कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि महिलाएं और बच्चे समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इनके विकास के बिना समाज का विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा देश तभी आगे बढ़ सकता है जब देश की महिलाएं व बच्चें सुरक्षित हो और छात्राओं को आगे बढऩे का पूरा मौका दिया जाए ताकि वे निर्भय होकर अपनी मंजिल को हासिल कर सके। उन्होंने बच्चों से संबंधित कानूनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी और सभी छात्राओं को आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया ।
राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य राजेश बंसल ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन से छात्राओं का मनोबल बढ़ता है और उनके अंदर एक आत्मविश्वास का संचार होता है। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिनमें छात्राओं ने कविताएं सुनाएं एवं नृत्य प्रस्तुति दी।





