विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को जनभागीदारी से बनाएं सफल : मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास

By Sahab Ram
On: June 19, 2026 9:44 PM
Follow Us:

गुरुग्राम, 19 जून।

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने शुक्रवार को गुरुग्राम में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने या अपने विवरण में संशोधन कराने से वंचित न रहे। समीक्षा बैठक में डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह, सभी निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी को अवगत कराया गया कि जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित कर रहे हैं तथा नागरिकों से सीधे संपर्क स्थापित कर मतदाता सूची से संबंधित जानकारी एकत्रित कर रहे हैं। इस पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि गुरुग्राम जैसे शहरी जिले में बड़ी संख्या में कार्यरत परिवार सप्ताह के दिनों में घर पर उपलब्ध नहीं हो पाते, इसलिए बीएलओ शनिवार और रविवार को विशेष फोकस के साथ कार्य करें ताकि अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता के लिए आवासीय सोसायटियों की आरडब्ल्यूए, वार्ड पार्षदों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों का सहयोग भी लिया जाए।

समीक्षा के दौरान हेल्पलाइन सेवाओं, मतदाता जागरूकता गतिविधियों, मतदान केंद्रों के युक्तिकरण तथा मतदाता मैपिंग जैसे विभिन्न विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता, शुद्धता और नागरिक सहभागिता सुनिश्चित करना सभी अधिकारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है और इसके लिए प्रत्येक स्तर पर गंभीरता के साथ कार्य किया जाना चाहिए।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने बताया कि जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान पूरी सक्रियता के साथ संचालित किया जा रहा है। बीएलओ और निर्वाचन अधिकारी लगातार क्षेत्र में जाकर कार्य कर रहे हैं तथा नागरिकों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन और सहायता केंद्र भी संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदाता सूची में शामिल होने का अवसर मिले और अभियान को जनसहभागिता के माध्यम से सफल बनाया जाए।

बैठक में अतिरिक्त निगम आयुक्त अंकिता चौधरी, यश जलुका एवं रविंद्र यादव, बादशाहपुर के निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी एवं एसडीएम संजीव सिंगला, पटौदी के निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी एवं एसडीएम दिनेश लुहाच, गुरुग्राम के निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी एवं एसडीएम हितेंद्र कुमार, सोहना के निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी एवं एसडीएम अखिलेश यादव, सीटीएम ज्योति नागपाल, इलेक्शन तहसीलदार राजेंद्र हुडा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment