दिल्ली मेट्रो में बड़ा हादसा: रेड लाइन पर टूटा ओएचई तार,स्टेशनों पर फंसे यात्री

By Sahab Ram
On: February 11, 2022 4:30 PM
Follow Us:

दिल्ली मेट्रो में बड़ा हादसा: रेड लाइन पर टूटा ओएचई तार,स्टेशनों पर फंसे यात्री

दिल्ली मेट्रो की रेडलाइन पर बड़ा हादसा हो गया है। रेड लाइन पर ओएचई तार टूट गया है। इससे इंद्रलोक से पीतमपुरा के बीच मेट्रो का परिचालन प्रभावित हो गया है। इस कारण लोग काफी परेशान हो रहे हैं। इधर मेट्रो के कर्मचारी ओएचई को ठीक करने के लिए लगे हुए हैं। वहीं रेड लाइन के नेताजी सुभाष प्लेस मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है।

सरकारी पेटेंट रिपोर्ट में जियो सबसे आगे, 1,037 अंतरराष्ट्रीय पेटेंट फाइल

इधर यात्रियों का गुस्सा सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। सभी परेशान होकर जल्द से जल्द इसके ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि दिल्ली में मेट्रो यहां के लोगों के लिए लाइफ लाइन बन गई है। इसमें हजारों-लाखों यात्री हर दिन सफर करते हैं। हालांकि कोरोना वायरस के कारण जब से केंद्र सरकार ने जनता कर्फ्यू और लाकडाउन लगाया था तब से कुछ समय के लिए इसके पहिए थम गए थे मगर बाद में सरकार ने इसे चलाने की इजाजत दे दी।

दिल्ली मेट्रो में बड़ा हादसा: रेड लाइन पर टूटा ओएचई तार,स्टेशनों पर फंसे यात्री

Superfast Express Train: 2 मार्च से उदयपुर और जयपुर के मध्य चलाई जाएगी विशेष ट्रेन, देखें क्या रहेगा टाइम टेबल

जानकारी के लिए बता दें कि कोरोना के केस बढ़ते ही मेट्रो यात्रियों के लिए कुछ प्रतिबंध समय-समय पर लागू होते रहे हैं लेकिन ताजा अपडेट की बात की जाए तो इसमें सभी सीटों पर बैठकर यात्रा करने की अनुमति दे दी गई है।

 

रेवाड़ी – मैकिनिकल इंजीनियर ने घर पर ही तैयार की ई-रिक्शा लोडिंग

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment