केन्द्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह ने कोविड रेवाडी वेबसाइट की लॉन्च

By Sahab Ram
On: May 27, 2021 12:13 PM
Follow Us:

केन्द्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह ने कोविड रेवाडी वेबसाइट की लॉन्च

  • केन्द्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह ने कोविड रेवाडी वेबसाइट की लॉन्च
  • एक ही प्लेटफार्म पर घर बैठे ही मिलेगी सुविधाएं
  • हेल्पलाइन, टेलीमेडिसन, ऑक्सीजन सहित अन्य सुविधाएं मिलेगी

रेवाडी़, 27 मई। केन्द्रीय सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह ने आज रेवाडी जिला प्रशासन द्वारा तैयार की गई  covidrewari.com   वेबसाइट को लान्च किया। इस वेबसाइट पर कोविड से संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध कराई गई है। इस अवसर पर पहचान एनजीओ के अनिला बंसल, अभयउदय सिंह, अभिनाश सिंह सहित वीसी के माध्यम से एसडीएम रेवाडी रविन्द्र यादव, एसडीएम बावल संजीव कुमार, एसडीएम कोसली होशियार सिंह, सीटीएम रोहित कुमार, रैडक्रास सचिव वाजिद अली, स्वास्थ्य अधिकारियों सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी जुड़े रहे।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

  केन्द्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह ने इस अवसर पर कहा कि रेवाड़ी जिला प्रशासन ने कोविड से संबंधित जानकारियों के लिए तैयार की गई वैबसाइट आज के समय में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि इस वेबसाइट से घर बैठे वे सभी जानकारी हासिल की जा सकेगी जिसकी आज आवश्यकता है। राव इन्द्रजीत सिंह ने जनप्रतिनिधियों का आह्वïान करते हुए कहा कि इस वेबसाइट के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जानकारी दी जाएं ताकि लोगों को घर बैठें सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि कोविड ऐसी बिमारी है, जिसकी लम्बी पूछ है इसके परिणाम महीने-महीने मरीज को भुगतने पडते है।

केन्द्रीय मंत्री कहा कि यहीं एक पहल करते हुए इस वेबसाइट के माध्यम से एक प्लेटफार्म पर ही सभी आवश्यकताओं को दर्शाया गया है।  उन्होंनें कहा कि इस कोरोना काल में वेबसाइट बनाकर लोगों को जानकारी देने के लिए वह सभी जानकारी उपलब्ध कराई है, जिसकी इस समय सबसे अधिक जरूरत है। उन्होंने जिला प्रशासन, रैडक्रास व पहचान एनजीओ द्वारा बनाई गई वेबसाइट के लिए बधाई दी।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल ने इस अवसर पर कहा कि राव के कुशल मार्गदर्शन में जिला प्रशासन ने वेबसाइट तैयार करके सराहनीय कार्य किया है। इससे सभी जानकारी एक प्लेटफार्म पर उपलब्ध होगी और इससे कालाबाजारी भी रूकेगी।
विधायक कोसली लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि कोविड की दूसरी लहर का असर शहर की बजाय गांवों में ज्यादा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की संभावनाओं को देखते हुए हमें गांवों में बनी पीएचसी और सीएचसी में दवाईयों व स्टॉफ की स्थिति को मजबूत करना होगा ताकि हमें शहर की तरफ न जाना पड़े।

ये सूचनाएं यहाँ मिलेगी 
डीसी यशेन्द्र सिंह ने इस अवसर पर बताया कि जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमितों की मदद के लिए इस वेबसाइट को तैयार किया है। इस वेबसाइट से लोगों को घर बैठे निरंतर कोरोना संक्रमण से बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी मिलेगी। इस वेबसाइट पर एम्बुलैंस मोबाइल नंबर, आपातकालीन नंबर, वैक्सीनेशन सेंटर और स्लॉट का समय, आक्सीजन की मांग, प्लाज्मा, रेमडेशिविर, एम्बुलैंस सर्विस नॉनपेड व पेड रेट लिस्ट के साथ, टिफिन सर्विस के मोबाईल नंबर, कोविड ऑफिसर के नाम व मोबाइल नंबर, बैडस, आरटीपीसीआर, होम कंस्लटेशन के लिए एक्सपर्ट डाक्टर्स के नाम व मोबाइल नंबर, दवाईयां मंगवाने के लिए फ्रामेसी के नंबर, होम आईसोलेशन एंड किट के साथ दिए गए उपकरण व दवाईयां संबंधी जानकारी तथा कोरोना वासरस के प्रभावित लक्षणों को दर्शाया गया है। इसके अलावा खुद को बचाने के लिए उचित कदम जैसे टीका लगवाएं, फेस मास्क कैसे पहने, अपने हाथ कैसे धोएं, 6 फिट की दूरी रखें आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि इस वेबसाइट पर सुझाव व फीडबैक भी दिया जा सकता है।

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment