लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे उद्घाटन, विकसित भारत-2047, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर होगा मंथन

By Sahab Ram
On: June 7, 2026 8:16 PM
Follow Us:

चंडीगढ़, 7 जून- हरियाणा विधानसभा के तत्वावधान में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ इंडिया रीजन के जोन-2 का सम्मेलन 8 से 10 जून तक चंडीगढ़ में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का उद्धाटन सोमवार को लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे। इस अवसर पर राज्य सभा के उप-सभा पति हरिवंश, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण, देश के 15 विधानमंडलों के पीठासीन अधिकारी, उप-पीठासीन अधिकारी, विधायक भाग लेंगे।

उद्घाटन सत्र के दौरान हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण स्वागत संबोधन करेंगे। इस अवसर पर हरियाणा के इतिहास पर एक विशेष डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन भी किया जाएगा। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्य सभा के उप-सभापति हरिवंश तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद टैगोर थिएटर में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें संविधान और सांस्कृतिक विरासत की झलक प्रस्तुत की जाएगी। हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने बताया कि सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं।  

हरियाणा ने पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण मानदंडों में किया संशोधन

सम्मेलन के दूसरे दिन 9 जून को तीन प्रमुख सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन सत्रों का मुख्य विषय ‘विकसित भारत-2047 के लक्ष्य एवं भविष्य की चुनौतियों को साकार करने में जागरूक समाज और जनप्रतिनिधियों की भूमिका’ रहेगा। इस विषय पर विभिन्न राज्यों के जनप्रतिनिधि, संसदीय विशेषज्ञ और नीति निर्माता अपने विचार सांझा करेंगे।

सम्मेलन के दौरान ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं मानवाधिकार; विधायी निकायों के समक्ष चुनौतियां’ विषय पर भी विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। हरियाणा इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (हिपा) के महानिदेशक मनोज यादव इस विषय पर विस्तार से प्रकाश डालेंगे। यह सत्र तकनीकी प्रगति और लोकतांत्रिक संस्थाओं के समक्ष उभरती चुनौतियों पर महत्वपूर्ण विमर्श का मंच बनेगा।

हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति- पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा

सम्मेलन के समापन सत्र में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश, हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष, हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण, उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा सहित अन्य वक्ता प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे। सम्मेलन के दौरान लोकतांत्रिक संस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने, विधायी प्रक्रियाओं को सुदृढ़ करने तथा विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति में विधानमंडलों की भूमिका को लेकर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया जाएगा। सम्मेलन के दौरान विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों के सम्मान में कई औपचारिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में न रहें पीछे, आज ही भरें अपना SIR फॉर्म

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment