पंचायती राज उपचुनाव-2026 हेतु मतदान केंद्रों की सूची जारी

By Sahab Ram
On: May 2, 2026 12:56 PM
Follow Us:

फरीदाबाद, 1 मई

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) फरीदाबाद आयुष सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा पंचायती राज निर्वाचन नियमावली, 1994 के नियम 20 के अंतर्गत पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव-2026 के लिए मतदान केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि खंड तिगांव के अंतर्गत ग्राम पंचायत साहूपुरा खादर में सरपंच पद के लिए मतदान हेतु कुल 2 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, ताकि मतदाताओं को सुगम एवं व्यवस्थित मतदान सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

जारी सूची के अनुसार—

मतदान केंद्र संख्या 1: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (दायां कक्ष), अरुआ — इस केंद्र पर ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 1, 2, 3 एवं 4 के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

मतदान केंद्र संख्या 2: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बायां कक्ष), अरुआ — इस केंद्र पर वार्ड संख्या 5, 6, 7 एवं 8 के मतदाता मतदान करेंगे।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

दोनों मतदान केंद्र पंचायत समिति वार्ड संख्या 12 तथा जिला परिषद वार्ड संख्या 07 के अंतर्गत आते हैं।

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी फरीदाबाद आयुष सिन्हा ने बताया कि मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गयी हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा, मूलभूत सुविधाएं एवं चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप व्यवस्थाएं उपलब्ध रहेंगी।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण करें, ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। डीसी ने क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment