इग्नू में प्रवेश हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई:डॉ धर्म पाल

By Sahab Ram
On: July 13, 2026 3:04 PM
Follow Us:

करनाल, 13 जुलाई। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के क्षेत्रीय निदेशक प्रमुख डॉ. धर्म पाल ने जानकारी दी है कि विश्वविद्यालय द्वारा जुलाई 2026 शैक्षणिक सत्र के लिए विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, स्नातकोत्तर डिप्लोमा एवं प्रमाणपत्र कार्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 है। इच्छुक अभ्यर्थी समय रहते अपना ऑनलाइन आवेदन अवश्य कर दें। वर्तमान में विश्वविद्यालय के ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) तथा ऑनलाइन माध्यम से संचालित अनेक कार्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है।

डॉ. धर्म पाल ने बताया कि इग्नू देश का सबसे बड़ा मुक्त विश्वविद्यालय है, जो विद्यार्थियों, नौकरीपेशा व्यक्तियों, गृहिणियों, किसानों, उद्यमियों तथा अन्य शिक्षार्थियों को अपनी सुविधा एवं समयानुसार उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान करता है। विश्वविद्यालय के कार्यक्रम यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त हैं तथा देश-विदेश में व्यापक रूप से स्वीकार्य हैं।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी आवेदन करने से पूर्व अपनी पात्रता, आवश्यक दस्तावेज तथा संबंधित कार्यक्रम की जानकारी सावधानीपूर्वक पढ़ लें। आवेदन प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन है और इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन जमा कर दें ताकि अंतिम समय में तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके।

डॉ. धर्म पाल ने हरियाणा के करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, जींद तथा हिसार सहित क्षेत्रीय केन्द्र करनाल के अधिकार क्षेत्र के सभी पात्र विद्यार्थियों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपनी पसंद के कार्यक्रम में समय रहते प्रवेश लें तथा अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाएँ।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन विश्वविद्यालय के आधिकारिक प्रवेश पोर्टल तथा इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment